हरियाणा

haryana

हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए कब तक मौसम रहेगा खराब

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Jan 31, 2024, 8:26 AM IST

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बारिश, ओलावृष्टि और घना कोहरे को लेकर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है.

rain and hailstorm in Haryana
हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि

चंडीगढ़: मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आज ( बुधवार, 31 जनवरी) से 5 फरवरी के तक कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. हालांकि मौसम में बदलाव के चलते आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद मौसम साफ हो सकता है.

हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि: वहीं, धुंध और शीतलहर के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है. विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगेत नजर आ रहे हैं. कोहरे के चलते कई ट्रेनें भी लेट चल रही हैं. जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 5 फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है.

हरियाणा में न्यूनतम तापमान: मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 30 जनवरी को हरियाणा के अंबाला और पंचकूला जिले में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया. अंबाला और पंचकूला में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा रेवाड़ी के बावल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री, भिवानी में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री, झज्जर में 8.8 डिग्री और हिसार में 9.7 डिग्री दर्ज किया गया. महेंद्रगढ़ के नारनौल, रोहतक और पानीपत के उझा में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री दर्ज किया गया. कुरुक्षेत्र में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया में 7.7 डिग्री और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया.

हरियाणा में अधिकतम तापमान:मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 30 जनवरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. नारनौल में अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा मेवात के मंडकोला में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री, करनाल के उचानी में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री, करनाल में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री और रेवाड़ी के बावल में 19.1 डिग्री दर्ज किया गया. झज्जर में अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री, भिवानी और अंबाला में 14.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया में 19.1 डिग्री और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें:अंबाला में एक बार फिर से छाया घना कोहरा, घरों में दुबके लोग, सड़कों पर रेंगती दिखी गाड़ियां

ये भी पढ़ें:राम भक्तों के लिए चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए शुरू हो रही बस सेवा, जानिए किराया और समय

ABOUT THE AUTHOR

...view details