राजस्थान

rajasthan

ETV Bharat / state

हनुमानगढ़ में तेजाब फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जले दो मजदूर

हनुमानगढ़ की एक तेजाब फैक्ट्री में लगी भीषण आग में दो मजदूर जिंदा जल गए.

fire broke out in an acid factory
तेजाब फैक्ट्री में लगी भीषण आग (ETV Bharat Hanumangarh)

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 8, 2025 at 9:17 PM IST

हनुमानगढ़:हनुमानगढ़ जंक्शन के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक तेजाब फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लग गई. आग के बाद इलाके में अफरातफरी का महौल हो गया. आगजनी मे दो मजदूरों की मौत हो गई. एक और व्यक्ति के फैक्ट्री में फंसे होने की आशंका जताई गई है.

तेजाब फैक्ट्री में लगी आग इतनी भयंकर थी कि आसमान में धुएं के गुब्बार दूर तक दिखाई दिए. धुएं की वजह से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया. हादसे की सूचना पुलिस प्रशासन को सबसे पहले सोशल एक्टिविस्ट सुशील बहल ने दी. सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी मीनाक्षी, जंक्शन पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने की कवायद शुरू की. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब-करीब आग पर काबू पा लिया गया है.

भीषण आग में जिंदा जले दो मजदूर (ETV Bharat Hanumangarh)

पढ़ें:भीलवाड़ा में गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग, दूर दूर तक नजर आई लपटें - FIRE IN BHILWARA

फंसे व्यक्ति की तलाश जारी: एसपी अरशद अली ने बताया कि आगजनी में दो लोगों की मौत हो गई है. दोनों के शव जिला अस्पताल की मोर्चेरी में रखवाए गए हैं. जिनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. आशंका है कि एक व्यक्ति और फैक्ट्री में हो सकता है, जिसको आग बुझाने के बाद ही तलाश किया जाएगा. हालांकि अभी आग लगने के कारणों और नुकसान का खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन जिस तरह से आग लगी, उससे अंदाजा लगया जा रहा है कि नुकसान काफी हुआ है. फैक्ट्री में केमिकल होने की वजह से प्रदूषण का खतरा भी बढ़ सकता है.

पढ़ें:ऑयल फैक्ट्री में हादसा: मजदूर की मौत, करणी सेना ने शव रखकर किया प्रदर्शन - ACCIDENT IN OIL FACTORY IN BUNDI

किशनगढ़ में हाइवे पर ट्रेलर में लगी आग: किशनगढ़ के जयपुर रोड हाइवे पर चिड़िया बावड़ी क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शाहपुरा से मोरवी जा रहा पाउडर से भरा एक ट्रेलर डिवाइडर से टकरा गया और उसमें आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व नगर परिषद के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राम प्रसाद चौधरी ने किया. घटना की जानकारी मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.