भीलवाड़ा में गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग, दूर दूर तक नजर आई लपटें
पालड़ी के पास रविवार को गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग से अफरातफरी मच गई. आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई.

Published : April 27, 2025 at 10:51 AM IST
|Updated : April 27, 2025 at 11:14 AM IST
भीलवाड़ा: भीलवाड़ा शहर के सदर थाना क्षेत्र के पालड़ी गांव के पास रविवार को गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई. आग की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. तीन दमकल से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. आग से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई.
सीओ सदर श्याम सुंदर बिश्नोई ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के पालड़ी गांव के निकट अरविंद अजमेरा की गत्ता फैक्ट्री है. इस फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक आग लग गई. फैक्ट्री से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने फैक्ट्री संचालक व भीलवाड़ा नगर निगम के अग्निशमन दल को को फोन किया. आग की सूचना पर पुलिस, प्रशासन व दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची. तीन दमकल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर आग किस कारण लगी.
पढ़ें: आग की चिंगारी से जला झोपड़ा, 9 माह के मासूम की जिंदा जलने से मौत
दूर तक दिखी लपटें: सीओ सदर श्याम सुंदर बिश्नोई ने बताया कि हवा होने के कारण दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई दी. हवा होने के कारण आग फैलती गई. उस पर काबू पाने में दिक्कत आई. पुलिस ने लोगों को आग से दूर किया. आग से कितना नुकसान हुआ, इसकी जांच की जा रही है.

