विकासनगर में मकर संक्रांति की धूम, यमुना तीर्थ पर किया गया अनुष्ठान

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : Jan 14, 2024, 6:40 PM IST

thumbnail

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर यमुना घाट हरिपुर में लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति ने आठवां महा धार्मिक अनुष्ठान किया. जिसमें मंत्रोच्चार कर हवन कुंड में सुख शांति के लिए आहूतियां दी गई. कथा वाचक आचार्य शिवप्रसाद नौटियाल ने मां यमुना मैय्या की कथा का बखान किया. उन्होंने कहा हरिपुर को भविष्य में कुंभ क्षेत्र के रूप में विकसित हो इस पर विचार होना चाहिए .उन्होंने कहा हरिपुर का वैदिक पुराणों में विशेष महत्व है. इस महत्व को बनाए रखने के लिए प्रत्येक वर्ष यमुना तट पर विशाल धार्मिक अनुष्ठान किए जाने चाहिए. इस दौरान समिति ने हरी घाट यमुना तट पर धर्म ध्वजा फहराने के बाद व्यास शिव प्रसाद नौटियाल ने कहा मकर संक्रांति के दिन हरी घाट हरिपुर में मां यमुना का आंचमन करना और स्नान करना अत्यंत पुण्य का कार्य है. यहां जौनसार बावर से देव डोलियों को आमत्रित कर इस स्थान को व्यापक रूप से विकसित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा सरकार द्वारा यमुना घाट निर्माण के लिए शिलान्यास करना सराहनीय पहल है. लोक पंचायत के सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा सभी लोगों की आस्था मां यमुना मैय्या के प्रति है. 

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.