ETV Bharat / state

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर दो और तीर्थयात्रियों की मौत, चारधाम यात्रा पर मरने वालों का आंकड़ा 32 पहुंचा

author img

By

Published : May 13, 2022, 4:11 PM IST

Updated : May 13, 2022, 6:11 PM IST

Two pilgrims died on Yamunotri walking route
यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग पर दो तीर्थ यात्रियों की मौत

चारधाम यात्रा में मौतों का आंकड़ा (Death toll in Chardham Yatra) दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है. गुरुवार देर रात यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग पर दो तीर्थ यात्रियों की मौत (Two pilgrims died on Yamunotri walking route) हुई. अब तक यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 13 यात्रियों की मौत (13 piligrims died on Yamunotri pedestrian route so far) हो चुकी है.

उत्तरकाशी: मां यमुना के तीर्थस्थल यमुनोत्री धाम के पैदल यात्रा मार्ग पर गुरुवार देर शाम दो और तीर्थ यात्रियों की मौत (Two pilgrims died on Yamunotri walking route) हो गई. बिहार निवासी एक यात्री की पैदल मार्ग पर पैर फिसलने से मौत हुई, जबकि गुजरात निवासी के साथ यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हुई. ऐसे में अबतक यमुनोत्री धाम आए 13 यात्रियों की मौत हुई है, जिनमें से 12 यात्रियों की हार्टअटैक से मौत हुई.

इसके साथ ही चारधाम यात्रा में मरने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 32 हो गई है. धामों के कपाट खुलने के बाद से अबतक स्थिति ये है कि यमुनोत्री पैदल मार्ग पर 13 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, केदारनाथ में 11, बदरीनाथ में 5 और गंगोत्री में 3 यात्रियों की मौत हो चुकी है. बता दें कि गुरुवार (12 मई) रात 8 बजे यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रामबाबू प्रसाद (65) पुत्र यमुना शाह निवासी यमुनासाथी मोतिहारी ईस्ट चंपारण बिहार का पैर फिसल गया, जिससे वह घायल हो गए. घायल यात्री को जानकी चट्टी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पढ़ें- बदरीनाथ में GMVN के रीजनल मैनेजर की हार्ट अटैक से मौत, CM बोले बिना हेल्थ चेकअप यात्रा पर ना जाएं

वहीं, गुरुवार रात साढ़े आठ बजे करीब प्रकाश चंद (58) पुत्र चंदूलाल ठक्कर निवासी दीस बनासकांडा नार्वे गुजरात यमुनोत्री धाम से यात्रा कर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में पैदल मार्ग पर उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई. जिसके बाद उन्हें भी जानकी चट्टी हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पढ़ें- चारधाम यात्रा में युवाओं का दिल भी दे रहा जवाब! डीजी हेल्थ का बेतुका बयान

मृतकों में 30 साल आयु वर्ग के भी: आंकड़ों पर गौर करें तो 30 से 40 साल उम्र के 3 श्रद्धालुओं की जान गई है. इसी तरह 40 से अधिक और 50 तक की उम्र वाले 4 श्रद्धालुओं ने अपनी जान गंवाई है. 50 से 60 साल तक की उम्र वाले 9 श्रद्धालुओं की जान गई है. जबकि 76 साल तक के 13 मरीजों की जान गई है. सबसे ज्यादा मौतें यमुनोत्री पैदल मार्ग और केदारनाथ में हो चुकी हैं.

यमुनोत्री धाम में मृतकों का विवरण-

  • अनुरुद्ध प्रसाद (उम्र 65 वर्ष), उत्तर प्रदेश
  • कैलाश चौबीसा (उम्र 63 वर्ष), राजस्थान
  • सकून पारिकर (उम्र 64 वर्ष), मध्य प्रदेश
  • रामयज्ञ तिवारी (उम्र 64 वर्ष), उत्तर प्रदेश
  • सुनीता खडीकर (उम्र 62 वर्ष), मध्य प्रदेश
  • जयेश भाई (उम्र 47 वर्ष), गुजरात
  • देवश्री के जोशी (उम्र 38 वर्ष), महाराष्ट्र
  • ईश्वर प्रसाद (उम्र 65 वर्ष), मध्य प्रदेश
  • जगदीश (उम्र 65 वर्ष), मुंबई
  • महादेव वेंकेटा सुब्रमणियम (उम्र 40 वर्ष), कर्नाटक
  • स्नैहल सुरेश (उम्र 60 वर्ष), महाराष्ट्र
  • प्रकाश चंद (उम्र 58) पुत्र चंदूलाल ठक्कर, बनासकांडा नार्वे गुजरात
  • रामबाबू प्रसाद (उम्र 65) पुत्र यमुना शाह निवासी यमुनासाथी मोतिहारी ईस्ट चंपारण बिहार (पैर फिसलने से मौत)

गंगोत्री धाम में अब तक हुई मौतें: 3

  • लाल बहादुर (उम्र 50 वर्ष), नेपाल.
  • दीपक दवे (उम्र 62 वर्ष), महाराष्ट्र.
  • मेघा विलास (उम्र 58 वर्ष), मुंबई.

बदरीनाथ धाम में अब तक हुई मौतें: 5

  • सर्वजीत सिंह (53 वर्ष), उन्नाव (यूपी)
  • राजेंद्र प्रसाद (66 वर्ष), दिल्ली
  • रामप्यारी, राजस्थान
  • दो अज्ञात

केदानाथ धाम में अब तक हुई मौतें: 11 (तीन लोगों की शिनाख्त नहीं)

  • भैरवदन बोदिदानी (65 वर्ष)
  • दिलशराय (61 वर्ष), मध्य प्रदेश
  • हंसा देवी (60 वर्ष), गुजरात
  • सोनी छाया बेन (56 वर्ष), गुजरात
  • परवीन (45 वर्ष), हरियाणा
  • जीत सिंह (40 वर्ष), यूपी
  • जयंती लाल (69वर्ष), महाराष्ट्र
  • कालका प्रसाद (62 वर्ष), यूपी
Last Updated :May 13, 2022, 6:11 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.