ETV Bharat / state

आज शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, तैयारियां पूरी

author img

By

Published : Nov 4, 2021, 10:28 PM IST

Updated : Nov 5, 2021, 6:05 AM IST

uttarkashi
उत्तरकाशी

आज गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं. गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर पूरे विधि विधान के साथ बंद होंगे. इसके बाद मां गंगा के दर्शन शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में कर सकेंगे.

उत्तरकाशी: आज चारधाम यात्रा का समापन विधि विधान के साथ गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के साथ शुरू हो जाएगा. इसके अलावा शनिवार 6 नवंबर को भैया दूज के मौके पर यमुनोत्री धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद होंगे. गंगोत्री धाम में शुक्रवार को कपाट बंद होने की लगभग पूरी तैयारियां हो चुकी है. गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर बंद होंगे.

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव दीपक सेमवाल ने बताया कि मां गंगा के गंगोत्री धाम के कपाट आज विधि-विधान के साथ अन्नकूट पर्व पर सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर 6 माह के लिए बंद कर दिए जाएंगे. उसके बाद 11 बजकर 50 मिनट की शुभ बेला पर मां गंगा की भोग मूर्ति शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना होगी. मां गंगा की भोग मूर्ति 5 नवंबर को रात्रि विश्राम मार्कण्डेय पुरी में करेंगी और 6 नवंबर को भैया दूज के मौके पर मां गंगा मुखबा में विराजमान होंगी.

ये भी पढ़ेंः दीपावली पर जगमग हुआ केदार धाम, श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाई दिवाली

वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट शनिवार को भैयादूज के मौके पर अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर 6 माह के लिए बंद होंगे. जिसके बाद मां यमुना के दर्शन शीतकाल के लिए खरसाली (खुशीमठ) में होंगे. वहीं, 4 नवंबर तक 32,948 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम और 32,973 यात्रियों ने यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लिए हैं.

Last Updated :Nov 5, 2021, 6:05 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.