ETV Bharat / state

महिला समूह ने तैयार किये न्यूट्रिशियस लड्डू, इनका स्वाद भी है लाजवाब

author img

By

Published : Nov 3, 2021, 7:44 AM IST

Updated : Nov 3, 2021, 9:16 AM IST

हल्द्वानी में मनोकामना स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लोगों को मिलावटी मिठाइयों से दूर रखने के लिए न्यूट्रिशियस लड्डू बनाए हैं. जिसका स्वाद आप भी इस दीपावली में ले सकते हैं.

Haldwani
लड्डू बनाती समूह की महिलाएं.

हल्द्वानी: असल में मिठाइयों के बिना दिवाली का त्योहार अधूरा रह जाता है. वहीं, हल्द्वानी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दीपावली पर अनूठी पहल की गई है. संस्था से जुड़ी महिलाएं मिलावटी मिठाइयों से लोगों को बचाने के लिए न्यूट्रिशियस लड्डू बना रही हैं. दीपावली अच्छी रहे और मिलावट फ्री रहे इसके लिए हल्द्वानी के कुछ महिलाओं ने स्पेशल मिठाई तैयार की है. जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

गौर हो कि त्योहार सीजन नजदीक आते ही शहर में मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं. जिससे लोगों की सेहत पर असर पड़ता हैं. वहीं, हल्द्वानी में मनोकामना स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लोगों को मिलावटी मिठाइयों से दूर रखने के लिए न्यूट्रिशियस लड्डू बनाए हैं. जिसका स्वाद आप भी इस दीपावली में ले सकते हैं. महिलाओं द्वारा लड्डू को सोयाबीन के साथ ही चंपावत से मंगाए शुद्ध पहाड़ी घी और ड्राई फ्रूट मिक्स करके बना रहे हैं.

महिला समूह ने तैयार किये न्यूट्रिशियस लड्डू.

पढ़ें-खाद्य विभाग ने 47 मिलावटखोरों पर वाद किया दायर, केदारनाथ का प्रसाद होगा सर्टिफाइड

समूह की महिलाओं का कहना है कि दीपावली पर खाने पीने से चीजों में मिलावट जोरों पर होती है इससे स्वयं सहायता समूह से जुड़ी यह महिलाएं भी खासी चिंतित हैं. महिलाओं की इसी चिंता ने उन्हें बिना मिलावट वाले लड्डू बनाने के लिए प्रेरित किया है. जाहिर है दीपावली वैसे तो दीपों की जगमगाहट वाला त्योहार है. लेकिन बिना शुद्ध खानपान के यह अधूरा सा है. इसलिए महिलाएं स्वयं सहायता समूह का यह न्यूट्रिशियस लड्डू आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है.

Last Updated : Nov 3, 2021, 9:16 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.