ETV Bharat / state

मिशन 2022: हल्द्वानी में BJP महिला मोर्चा का कार्यक्रम, आगामी चुनाव पर चर्चा

author img

By

Published : Nov 12, 2021, 5:28 PM IST

Haldwani mein bjp mahila morcha
Haldwani mein bjp mahila morcha

हल्द्वानी में आगामी चुनाव के मद्देनजर बीजपी महिला मोर्चा ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में बीजेपी की प्रदेश सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा और भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने शिरकत की. इस दौरान महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई.

हल्द्वानी: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर हल्द्वानी में आज बीजेपी की महिला मोर्चा की ओर से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बीजेपी की प्रदेश सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा और भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने शिरकत की. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत भी मौजूद रहे.

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के जरिए महिला मोर्चा ने महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. इस मौके पर सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि जिस तरीके से बीजेपी में महिलाओं ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बड़ी भागीदारी निभाई, उसी तरह 2022 के विधानसभा चुनाव में भी महिलाएं बड़ी जिम्मेदारी लेकर भाजपा सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी. उन्होंने कहा कि हर महिला भाजपा कार्यकर्ता जी जान से पार्टी के लिए काम कर रही है.

हल्द्वानी में BJP महिला मोर्चा के कार्यक्रम आगामी चुनाव पर चर्चा.

पढ़ें- कंगना रनौत के 'भीख में आजादी' बयान का धर्मनगरी में कड़ा विरोध, यूथ कांग्रेस ने पुलिस को दी तहरीर

इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि पार्टी की महिलाएं जिस तरीके से बढ़-चढ़कर महिला मोर्चा के सम्मेलन में शिरकत कर रही हैं, उससे एक बड़ा मैसेज जनता में गया है कि 2022 में महिलाएं अपना बड़ा योगदान बीजेपी की सरकार बनाने में दे सकती हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.