ETV Bharat / state

Honoring Policemen: उत्कृष्ट सेवा के लिए मेडल पाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची जारी

author img

By

Published : Jan 20, 2023, 10:10 AM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है. इस बार उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा. यहां देखिए किन पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा उत्कृष्ट सेवा मेडल.

देहरादून: उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस से पहले सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को राज्यपाल पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है. इसके तहत अलग-अलग कैटेगरी में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी सेवाओं और कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा.

उत्तराखंड पुलिस विभाग के कई अफसरों और कर्मचारियों की सूची जारी की गई है. पुलिस विभाग के ये वो अधिकारी और कर्मचारी हैं जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान सराहनीय कार्य किए. इस दौरान राज्यपाल पदक को लेकर इन पुलिसकर्मियों को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित करने की घोषणा की गई है. इसमें सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस कर्मियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक चिन्ह प्रदान किए जाएंगे.
पढ़ें-Ganesh Joshi Reacts: उत्तराखंड में कोर्ट जाने का हो गया है चलन, उद्यान विभाग निदेशक की जांच पर बोले गणेश जोशी

जारी की गई सूची के अनुसार नरेंद्र नगर पीटीसी में पुलिस उपाधीक्षक दिनेशचंद्र बडोला को उनकी सराहनीय सेवा के लिए राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा. इसके अलावा पुलिस मुख्यालय में गोपनीय सहायक पूरन सिंह रावत को भी सराहनीय सेवा के लिए राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक दिए जाने की घोषणा हुई है. इसके अलावा उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान भी दिया जाएगा. इसके लिए पुलिस विभाग के 8 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा. विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह विभाग के 3 पुलिस अधिकारियों को देने की घोषणा हुई है. इसी तरह 14 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चंद्र दिया जाएगा. जबकि विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह विभाग के 70 पुलिस कर्मियों को देने की घोषणा की गई है.

वहीं डीजीपी अशोक कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस-2023 के अवसर पर सेवा के आधार पर और विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है.

इन्हें मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक
दिनेश चन्द्र बडोला, पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी नरेन्द्रनगर. पूरन सिंह रावत, निरीक्षक गोपनीय सहायक पुलिस मुख्यालय.उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह - (08). विपिन चन्द्र पन्त पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत. हर्षवर्धन तोमर, निरीक्षक (एम) एसडीआरएफ सम्बद्ध पुलिस मुख्यालय. हरक सिंह निरीक्षक, एसडीआरएफ उत्तराखंड. ख्याली दत्त जोशी, उप निरीक्षक पुलिस दूरसंचार पुलिस संचार मुख्यालय.

इसके साथ ही गजपाल सिंह रावत, गुल्मायक मुख्यमंत्री सुरक्षा उत्तराखंड. मंगल सिंह अपर उप निरक्षक, जनपद नैनीताल. योगेन्द्र सिंह अपर उप निरीक्षक आर्मरर, एसडीआरएफ उत्तराखंड. दिनेश चन्द्र अपर गुल्मनायक, एटीसी हरिद्वार. विशिष्ट कार्य के लिये उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह. जगदीश चन्द्र पंत, प्रतिसार निरीक्षक जनपद देहरादून. प्रमोद पेटवाल, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, पुलिस दूरसंचा मुख्यालय. विमलेश्वर प्रसाद रतूड़ी, उप निरीक्षक (एम) पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड. सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह.

राजभवन सुरक्षा में तैनात शिवकुमार पुलिस उपाधीक्षक. प्रतिमा भट्ट निरीक्षक, जनपद उधमसिंह नगर. राम प्रकाश भट्ट, दलनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी. मारुत शाह निरीक्षक नागरिक पुलिस सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखंड. सोरण सिंह, उप निरीक्षक (एम) गोपनीय सहायक पुलिस मुख्यालय. चन्द्रमोहन सिंह नेगी, उप निरीक्षक (एमटी), 40वीं वाहिनी पीएसी. मुकेश कुमार अपर उप निरीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल. दीपा सती व्यास, उप निरीक्षक (एम) पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड को सम्मानित किया जाएगा.

सत्यानन्द अपर उप निरीक्षक, जनपद देहरादून. होरी लाल सिमल्टी, मुख्य आरक्षी चालक, अभिसूचना मुख्यालय. नन्दन सिंह मुख्य आरक्षी 43, जनपद नैनीताल. शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी 105 जनपद नैनीताल. पवन कुमार शर्मा, आरक्षी नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड. विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह (70). वन्दना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर. देवेन्द्र नेगी, मुख्य आरक्षी 215 जनपद देहरादून. देवेन्द्र कुमार, आरक्षी 21 जनपद देहरादून. सतबीर बिष्ट, निरीक्षक जनपद देहरादून को सम्मानित किया जाएगा.

ज्योति आर्य, आरक्षी 944 जनपद देहरादून. दीपक डिमरी आरक्षी 388 जनपद देहरादून. बृजमोहन सिंह रावत, का0 1079 जनपद देहरादून. श्रीकांत ध्यानी कांस्टेबल 70 जनपद देहरादून. सुमित कुमार मुख्य आरक्षी 346 जनपद देहरादून. ललित चौहान, 61 जनपद देहरादून. दीप प्रकाश, आरक्षी 653 जनपद देहरादून. अरविन्द सिंह, आरक्षी 284 जनपद पौड़ी गढ़वाल. विमला नेगी, महिला मुख्य आरक्षी जनपद पौड़ी गढ़वाल विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किए जाएंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.