ETV Bharat / state

मसूरी: CM की पत्नी गीता धामी ने तीज महोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत

author img

By

Published : Aug 2, 2022, 7:34 PM IST

Updated : Aug 2, 2022, 8:56 PM IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने आज मसूरी में आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की. इस मौके पर महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी

मसूरी: नारी शक्ति मंच द्वारा आज मसूरी में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी ने शिरकत की. इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी भी उपस्थित रहीं. इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए, जिसने सभी के मन को मोह लिया. वहीं, पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी के मसूरी आगमन पर मसूरी भाजपा मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल द्वारा फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया.

मीडिया से मुखातिब होते हुए गीता धामी ने प्रदेश और देशवासियों को हरियाली तीज और नाग पंचमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेश के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं, ताकि प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हो सके. उन्होंने कहा कि हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि वह जनता की समस्याओं का निराकरण करने के लिये कार्य करें. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहता है कि वह भी लोगों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखें.

CM की पत्नी गीता धामी ने तीज महोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत

पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं स्पीकर ऋतु खंडूड़ी, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

इस मौके पर नारी शक्ति मंच मसूरी की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि मसूरी में नारी शक्ति मंच का नारियों के उत्थान के लिए बनाया गया है. मंच द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ उनको विभिन्न प्रकार के रोजगार के साधन से जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है. नारी शक्ति मंच लगातार मसूरी में महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रहा है,

वहीं, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रचिता ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है, जिसमें महिलाओं की संख्या लगातार बढ रही है. प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा संगठन काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि आज नारी शक्ति के कारण ही देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है क्योंकि भाजपा महिलाओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम कर रही है, महिलाओं को आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनाने के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं के तहत काम किया जा रहा है.

मसूरी महिला मोर्चा में दिखी गुजबाजी: मसूरी में नारी शक्ति मंच द्वारा आयोजित तीज महोत्सव के कार्यक्रम में मसूरी भाजपा महिला मोर्चा में जमकर गुटबाजी देखने को मिली. जहां नारी शक्ति मंच मसूरी के द्वारा मसूरी तीज महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी के साथ पहुंची मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा पडियार को सम्मान नहीं दिया गया. ऐसे में पुष्पा पडियार द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी का स्वागत करने के बाद कार्यक्रम का बायकाट कर दिया गया.

पुष्पा पडियार ने भावुक होकर कहा कि तीज महाउत्सव के कार्यक्रम में भाजपा नेताओं के सामने नारी शक्ति मंच द्वारा उनका अपमान किया गया है. भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल द्वारा उनके लियें मंच पर कुर्सी लगवाई गई परन्तु नारी शक्ति मंच के द्वारा मौका देखकर कुर्सी हटा दी गई. उन्होंने कहा कि हाल में भाजपा में कुछ लोग भाजपा को तोड़ने का काम करना है, यही कारण है कि नगर निकाय के चुनाव में भाजपा ने कभी जीत हासिल नहीं की है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग पार्टी में रहते हुए पार्टी में ही राजनीति कर रहे हैं, जिससे संगठन लगातार कमजोर हो रहा है.

Last Updated : Aug 2, 2022, 8:56 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.