ETV Bharat / state

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं स्पीकर ऋतु खंडूड़ी, समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

author img

By

Published : Aug 2, 2022, 5:26 PM IST

Updated : Aug 2, 2022, 7:19 PM IST

उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की है. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई.

Etv Bharatpresident draupadi murmu
Etv Bharatराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं स्पीकर ऋतु खंडूड़ी

देहरादून/कोटद्वार: उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी (Assembly Speaker Ritu Khanduri) ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से शिष्टाचार भेंट की है. इस दौरान राष्ट्रपति एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई. विधानसभा अध्यक्ष ने भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने की बधाई भी दी.

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि देश के सर्वोच्च एवं गरिमामयी पद पर रहते हुए राष्ट्रपति के संरक्षण में लोक कल्याण एवं विकास सहित महिला सशक्तिकरण की दिशा में गति मिलेगी और भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित करेगा.

ये भी पढ़ें: सुर्खियों में उत्तराखंड की पहली महिला स्पीकर, बजट सत्र में दिखा ऋतु का कड़क अंदाज

कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कहा कि मोदी सरकार महिलाओं को सर्वोच्च पदों पर आसीन कर रही है. उत्तराखंड में भी पहली बार महिला को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है. महिला देश के सर्वोच्च पदों पर रह कर सामाजिक कार्यों, लोक कल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण को आगे ला रही हैं और भारत वर्ष का नाम विश्व पटल पर चमकाते हुए हर दिन नये मुकाम हासिल कर रही हैं.

वहीं, इससे एक दिन पहले ही उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भी नई दिल्ली में राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की और उनको बधाई दी.

Last Updated : Aug 2, 2022, 7:19 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.