ETV Bharat / state

कांग्रेसियों ने जयंती पर पंडित नेहरू को किया याद, बताया आधुनिक भारत का निर्माता

author img

By

Published : Nov 14, 2022, 1:55 PM IST

Updated : Nov 14, 2022, 2:08 PM IST

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती (Birth anniversary of Jawaharlal Nehru) पर कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया. इसके साथ ही हरिद्वार से आज से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का सेकंड फेस भी शुरू हो गया है.

Etv Bharat
Etv Bharat

देहरादूनः भारत के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर देहरादून प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं, इसी के साथ ही आज से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का सेकंड फेस भी शुरू हो गया है. इसकी शुरुआत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने हरिद्वार से की.

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल (Former State President Ganesh Godiyal) ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया. उन्होंने कहा कि आज भारत को विश्व की शक्ति के रूप में देखा जा रहा है. जिसका आधार पंडित नेहरू ही थे. गणेश गोदियाल ने कहा कि वह एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष अंग्रेजों की कैद में बिताए थे. उन्होंने अंग्रेजों के साथ कोई समझौता नहीं किया. उनका एकमात्र लक्ष्य भारत की आजादी रहा. आजादी के बाद उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी.

कांग्रेसियों ने जयंती पर पंडित नेहरू को किया याद.
ये भी पढ़ेंः 'नेहरू के संघर्ष व्यक्तिगत हितों के लिए नहीं, बल्कि विचारों पर थे'

गणेश गोदियाल ने कहा कि आज देश में बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों के आधार पर हम मंगल ग्रह पर जाने की कामना कर रहे हैं. जिनके आधार पर हम न्यूक्लियर पावर कहलाए. यह सभी श्रेय पंडित जवाहर लाल नेहरू को जाता है. उन्होंने कहा कि आज का दिन बाल दिवस के रूप में भी बनाते हैं. क्योंकि हमेशा वह कहा करते थे कि आज के बच्चे कल के नागरिक हैं. ऐसे में उन्हें बच्चों के प्रति काफी मोह था. वह चाहते थे कि बच्चों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए जो आधारभूत सुविधाएं देश में होनी चाहिए, वह मुहैया कराई जाएं.

उधर महानगर कांग्रेस कमेटी (Metropolitan Congress Committee) की ओर से स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नेहरू वार्ड पुराना जेल परिसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल से भारत जोड़ो यात्रा का देहरादून आगमन होने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वागत भी किया गया.

Last Updated : Nov 14, 2022, 2:08 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.