ETV Bharat / state

31 पुलिसकर्मी उत्कृष्ट और अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित, DGP ने पहनाया मेडल

author img

By

Published : Oct 31, 2021, 3:49 PM IST

31 पुलिसकर्मियों को DGP ने किया सम्मानित
31 पुलिसकर्मियों को DGP ने किया सम्मानित

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. इस मौके पर डीजीपी अशोक कुमार ने अति उत्कृष्ट सेवा और उत्कृष्ट सेवा देने के लिए 31 पुलिस जवानों को पदक से नवाजा.

देहरादून: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. डीजीपी अशोक कुमार ने इस अवसर पर सभी पुलिस कर्मचारियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई. साथ ही पुलिस विभाग में अति उत्कृष्ट सेवा और उत्कृष्ट सेवा देने के लिए 31 पुलिस जवानों को पदक से भी नवाजा.

इस मौके पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 2017-18 के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री के ’अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ और ’उत्कृष्ट सेवा पदक’ के लिए उत्तराखंड पुलिस के घोषित अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी अशोक कुमार ने पदकों से सम्मानित किया.

ये भी पढ़ें: अमित शाह के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, BJP की सरकार को बताया शराब प्रेमी

अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित पुलिसकर्मी

1. योगेश चन्द, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय.
2. खुशाल सिंह रावत, प्लाटून कमांडर, आईआरबी प्रथम, रामनगर, नैनीताल.
3. विनोद कुमार ग्वाड़ी, हेड कॉन्स्टेबल, जनपद देहरादून.
4. रमेश चंद्र, हेड कॉन्स्टेबल 03137, आईआरबी प्रथम, रामनगर नैनीताल.
5. रामेश्वर प्रसाद, हेड कॉन्स्टेबल विशेष श्रेणी, साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन, देहरादून.

उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित पुलिसकर्मी

1. जगत राम, उप महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार,पुलिस संचार मुख्यालय, देहरादून.
2. बहादुर सिंह चौहान, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद हरिद्वार.
3. राकेश रावत, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद हरिद्वार.
4. प्रतीमा भट्ट, निरीक्षक नागरिक पुलिस, सीबीसीआईडी खंड हल्द्वानी, नैनीताल.
5. सतेंद्र सिंह नेगी, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, पुलिस संचार मुख्यालय, उत्तराखंड.
6. संजय चौहान, निरीक्षक नागरिक पुलिस, एटीसी हरिद्वार.
7. कमला, निरीक्षक (एम), पुलिस मुख्यालय.
8. जनक सिंह पंवार, दलनायक, आईआरबी प्रथम रामनगर, नैनीताल.
9. महेंद्र पाल सिंह, निरीक्षक नागरिक पुलिस, एसटीएफ उत्तराखंड.
10. अर्जुन सिंह, दलनायक, आईआरबी द्वितीय.
11. संपूर्णानंज गैरोला, निरीक्षक नागरिक पुलिस,जनपद देहरादून.
12. जितेंद्र जोशी, दलनायक, एसडीआरएफ.
13. मनोज रतूड़ी, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद ऊधमसिंह नगर.
14. विजय प्रसाद, निरीक्षक अभिसूचना, एलआईयू जनपद ऊधमसिंहनगर.
15. चंद्र चंद्राकर नैथानी, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार.
16. बलवंत सिंह रावत, निरीक्षक अभिसूचना, अभिसूचना मुख्यालय.
17. अमर चंद्र, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार.
18. अखलेश कुमार चौहान, यातायात निरीक्षक, जनपद हरिद्वार.
19. भोविंदर सिंह खाती, उप निरीक्षक(एम), 31वीं वाहिनी पीएसी.
20. दीवान सिंह गुंसाईं, प्लाटून कमांडर,आईआरबी द्वितीय.
21. कमला चौहान, उप निरीक्षक अभिसूचना, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय देहरादून.
22. जगदीश कुमार दत्ता, प्लाटून कमांडर, आईआरबी द्वितीय.
23. कमला देवी, महिला आरक्षी 169 ना.पु., जनपद हरिद्वार.
24. सुंदर लाल, मुख्य आरक्षी 71, जनपद हरिद्वार.
25. साधना, महिला आरक्षी ना.पु., सतर्कता सेल, माननीय उच्च न्यायालय.
26. मंगल सिंह, आरक्षी आरमोरर, 31वीं वाहिनी पीएसी.

इसके साथ ही उत्कृष्ट विवेचना के लिए उपनिरीक्षक, विद्यादत्त जोशी, जनपद ऊधमसिंहनगर और उत्कृष्ट अनावरण के लिए निरीक्षक देवेंद्र सिंह नबियाल, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून को 10-10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया.

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता और कड़े निर्णयों से ही देश की एकता और अखंडता संभव हुई है. हम सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने को संकल्पित रहना है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.