ETV Bharat / state

चमोली एवलॉन्च: सुमना में एक और शव बरामद, अब तक मिले 17 शव

author img

By

Published : Apr 29, 2021, 8:36 PM IST

Chamoli
चमोली

चमोली हिमस्खलन में गुरुवार को एक और मजदूर का शव बरामद हुआ है. इसके साथ ही अबतक 17 मजदूरों के शव बरामद हो चुके हैं.

चमोलीः नीति घाटी के सुमना हिमस्खलन हादसे में गुरुवार को लापता एक और मजदूर का शव बरामद हुआ. इस हादसे में अब तक 17 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं. वहीं बुधवार को भी एक मजदूर का शव बरामद हुआ था. जिसके बाद गुरुवार को दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सीएचसी जोशीमठ लाया गया है.

बता दें कि पहले मिले 15 शवों को चमोली जिला प्रशासन द्वारा हवाई मार्ग से झारंखड भेजा जा चुका है. वहीं बुधवार और गुरुवार को मिले दोनों शवों को भी जल्द झारखंड के लिए भेजा जाएगा. डीएम ने बताया कि घटनास्थल पर आईटीबीपी, सेना और बीआरओ के द्वारा रेस्क्यू कार्य लगातार जारी है.

ये भी पढ़ेंः दून में पिता पर बेटी से छेड़छाड़ का आरोप, मां की शिकायत पर केस दर्ज

मृतक मजदूरों के नाम

  • तारनी सिंह पुत्र देव नारायण सिंह निवासी झारखंड.
  • मनोज थांदर पुत्र ऐला थांदर निवासी झारखंड.
  • रोहित सिंह पुत्र राबिन सिंह निवासी झारखंड.
  • नियारन कंडुलना पुत्र डेनयामिन कंडुलना निवासी झारखंड.
  • पॉल कंडुलना पुत्र डेनयामिन कंडुलना निवासी झारखंड.
  • हनूक कंडुलना पुत्र पटरास निवासी झारखंड.
  • साजेन कंडुलना पुत्र जेम्स कंडुलना निवासी झारखंड.
  • मासी दास मार्की पुत्र जॉन मार्की निवासी झारखंड.
  • राहुल कुमार पुत्र गोवर्धन कुंवर निवासी झारखंड.
  • निर्मल सैंदिल पुत्र विलियम सैंदिल निवासी झारखंड.
  • सुखराम मुंडा पुत्र नारायन मुंडा निवासी झारखंड.
  • सर्किल सिंह पुत्र जयराम सिंह निवासी पहरीडीहा जस्टीकर थाना जरमुंडी दुमका, झारखंड.
  • उपेन्द्र सिंह पुत्र रामप्रसाद सिंह निवासी पहरीडीहा जस्टीकर थाना जरमुंडी दुमका, झारखंड.
  • सुनील बारवा पुत्र स्व. नामजन बारवा, निवासी झारखंड.
  • तुरान कंडुलना पुत्र जूनल कंडुलना, निवासी झारखंड.
  • बुधवार और गुरुवार को मिले दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.