ETV Bharat / state

2 महीने में तीसरी बार बढ़ा LPG सिलेंडर का दाम, कांग्रेस ने पुतला फूंका

author img

By

Published : Sep 2, 2021, 4:39 PM IST

लगातार बढ़ती मंहगाई और महंगे होते रसाई गैस को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश भर में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका.

Congress protests against Modi government
कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

देहरादून/अल्मोड़ा: बढ़ती मंहगाई और 2 महीने में तीसरी बार एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस कड़ी में देहरादून से लेकर अल्मोड़ा तक सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला.

कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में एकत्रित हुए और एश्ले हॉल चौक पहुंचे. गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और आक्रोश प्रकट किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर उठाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया. कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा देश में लगातार पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन केंद्र की सरकार कानों में रुई डाल कर बैठी हुई है.

ये भी पढ़ें: 30 साल बाद सनगांव में लगा जनता दरबार, दिक्कत वाले विभागों के अफसर रहे गायब

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बल्लीवाला चौक पर रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया. इस दौरान कांग्रेस जनों ने सरकार से तत्काल महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की.

अल्मोड़ा में भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार में पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम दो गुने हो गये हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी सरकार को सबक सिखायेगी.

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.