ETV Bharat / city

अधिकारियों को नहीं है सीएम हेल्पलाइन की जानकारी, समीक्षा के दौरान सामने आई बात

author img

By

Published : Jul 20, 2019, 7:25 PM IST

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों के निस्तारण के लिए कई अधिकारियों को तकनीकी निस्तारण की जानकारी नहीं हैं.

अधिकारियों को नहीं है सीएम हेल्पलाइन की तकनीकी जानकारी.

देहरादून: प्रदेश के लोगों की समस्याओं के लिए बनाए गए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शनिवार को जिला स्तर पर समीक्षा की गई. जिसमें पता चला कि कई अधिकारियों को शिकायत निवारण की तकनीकी जानकारी नहीं है. वहीं, जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने कहा कि अधिकारियों को हेल्पलाइन की ट्रेनिंग देने के लिए समीक्षा की गई थी, लेकिन कई अधिकारियों को हेल्पलाइन की तकनीकी जानकारी ही नहीं है.

अधिकारियों को नहीं है सीएम हेल्पलाइन की तकनीकी जानकारी.

बता दें कि उत्तराखंड में हेल्पलाइन लांच हुए 6 महीने हो चुके हैं. बावजूद इसके कई अधिकारी शिकायत निवारण के लिए तकनीकी रूप से जानकारी नहीं रखते हैं. शनिवार को आयोजित हुए कार्यक्रम का मकसद अधिकारियों को हेल्पलाइन की ट्रेनिंग देना था. लेकिन कई अधिकारियों को तकनीकी रूप से कैसे शिकायतों का निवारण किया जाए इसकी जानकारी नहीं थी.

पढ़ें: देहरादून की खूबसूरत वादियों में तमन्ना चलाएंगी बंदूक

वहीं, जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने बताया कि समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई है कि कई अधिकारी तकनीकी रूप से शिकायतों के निवारण की जानकारी नहीं रखते हैं. इसके अलावा उन्होंने लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं.

Intro:summary- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों के निस्तारण के लिए कई अधिकारियों को तकनीकी निस्तारण की ही जानकारी नहीं हैं.. मामला सीएम हेल्पलाइन के समीक्षा कार्यक्रम के दौरान सामने आया है।

प्रदेश में आज लोगों की समस्याओं के लिए बनाए गए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जिला स्तर पर समीक्षा हुई... समीक्षा में पता चला कि कई अधिकारियों को शिकायत निवारण की तकनीकी जानकारी ही नहीं है।



Body:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम हेल्पलाइन की शुरुआत करते हुए राज्य के लोगों को शिकायत निवारण का एक मंच तो दे दिया... लेकिन आज हेल्पलाइन लांच होने के 6 महीने बाद भी कई अधिकारी शिकायत निवारण के लिए तकनीकी रूप से जानकारी ही नहीं रखते हैं। यह बात तब सामने आई जब देहरादून के ओएनजीसी में सीएम हेल्पलाइन को लेकर अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आहूत की गई... हालांकि यह कार्यक्रम अधिकारियों को हेल्पलाइन को लेकर ट्रेनिंग देने से जुड़ा था लेकिन यहां हेल्पलाइन पर कई अधिकारियों को तकनीकी रूप से कैसे शिकायतों का निवारण किया जाए इसकी जानकारी नहीं थी। यह हालत तब है जब राज्य में हेल्पलाइन लॉन्च हुए 6 महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन को लेकर लगातार दिशा निर्देश जारी करते रहते हैं। देहरादून जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने बताया कि समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई है कि कई अधिकारी तकनीकी रूप से शिकायतों के निवारण की जानकारी नहीं रखते इसके अलावा लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

बाइट- सी. रविशंकर जिलाधिकारी देहरादून


Conclusion:मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आम लोगों की शिकायतों को लेकर बनाए गए सीएम हेल्पलाइन के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते रहे हैं... लेकिन बावजूद इसके समीक्षा के दौरान इस तरह के मामले सामने आना निश्चित रूप से एक गंभीर विषय है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.