ETV Bharat / bharat

Presidential Election 2022 : NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का ब्रह्माकुमारी संस्थान से रहा है गहरा लगाव...

author img

By

Published : Jun 22, 2022, 4:12 PM IST

एनडीए (NDA) ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू के नाम का एलान किया है, जिसके बाद से द्रौपदी मुर्मू अचानक सुर्खियों में आ गयी हैं. एनडीए की उम्मीदवार (Presidential Election 2022) द्रौपदी मुर्मू का राजस्थान के माउंट आबू में स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान से गहरा लगाव रहा है. वे कई बार आबूरोड आ चुकी हैं.

Draupadi Murmu NDA Candidate, NDA Presidential Candidate Draupadi Murmu
NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का ब्रह्माकुमारी संस्थान से रहा है गहरा लगाव.

सिरोही. देश के राष्ट्रपति पद के लिए NDA की उम्मीदवार आदिवासी महिला और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सुर्खियों में हैं. एनडीए ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में (NDA Presidential Candidate Draupadi Murmu) द्रौपदी मुर्मू के नाम का एलान किया है. मुर्मू का देश और दुनिया में अध्यात्म का अलख जगा रही प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आध्यात्मिक संस्थान से गहरा जुड़ाव रहा है. 2009 में मुर्मू संस्थान से जुड़ीं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने उन्हें राजयोग मेडिटेशन सिखाया था.

मुर्मू की अध्यात्म और मेडिटेशन में बहुत रुचि है. वे आध्यात्मिक ज्ञान और मेडिटेशन के लिए राज्यपाल रहते दो बार और उसके पहले भी काफी बार ब्रह्माकुमारी संस्थान के (Draupadi Murmu Attachment to Brahma Kumaris) राजस्थान माउंट आबू स्थित मुख्यालय में आती रही हैं. इसके अलावा जब उन्हें मौका मिलता है तो वो देश के अलग-अलग राज्यों में फैले संस्थान के सेंटर्स में लगातार जाती हैं.

Draupadi Murmu NDA Candidate, NDA Presidential Candidate Draupadi Murmu
ब्रह्माकुमारी संस्थान माउंट आबू सिरोही में एक कार्यक्रम के दौरान द्रौपदी मुर्मू.

पढ़ें : राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार

मुर्मू का कहना है कि राजयोग मेडिटेशन और संस्था के ज्ञान ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में बहुत मदद की है. द्रौपदी मुर्मू ने कई कार्यकर्मों में आध्यात्म के जरिए विश्व परिवर्तन के संस्थान के प्रयासों की खुले मन से प्रशंसा कर चुकी हैं. मुर्मू के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने से संस्थान के मुख्यालय और सदस्यों में उत्साह का माहौल है. ब्रह्माकुमारी संस्थान के कार्यकारी सचिव बी. के. मृत्युंजय ने फोन कर उन्हें बधाई दी और उनके सफलता की कामना की है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.