BJP को नहीं है नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की जरूरत: मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

By

Published : Aug 10, 2022, 2:17 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:26 PM IST

thumbnail

कौशांबी: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा (tiranga yatra bjp) निकाल रहे हैं. इसी क्रम में कौशांबी जिले में भी तिरंगा यात्रा (tiranga yatra in kaushambi) निकाली गई. इस तिरंगा यात्रा में उद्यान एवं कृषि विपणन विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh minister) मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते समय बिहार सरकार के मामले पर जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को न तो नीतीश की जरूरत है और न ही तेजस्वी यादव (nitish kumar and tejashwi yadav) की. न तो नीतीश कुमार के बदौलत भारतीय जनता पार्टी (bjp vs nitish) कमजोर हुई जा रही है और न ही तेजस्वी यादव की बदौलत. भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, राष्ट्रप्रेम और और राष्ट्र भक्तों की बदौलत है. इसलिए हमें नीतीश और तेजस्वी की कोई जरूरत नहीं है. भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रवादी लोग हैं.

Last Updated : Feb 3, 2023, 8:26 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.