ETV Bharat / state

सुलतानपुर में मनाया गया केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस, 100 मीटर दौड़ में संजय व दीपा ने मारी बाजी

author img

By

Published : Dec 15, 2021, 7:51 PM IST

सुलतानपुर के केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस
सुलतानपुर के केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस

सुलतानपुर के अमहट स्थित केंद्रीय विद्यालय में बुधवार को केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस मनाया गया. इस दौरान कई खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. इसमें 100 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में संजय यादव और बालिका वर्ग में दीपा यादव अव्वल रहीं.

सुलतानपुर: जनपद के अमहट स्थित केंद्रीय विद्यालय में बुधवार को केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस मनाया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला समायोजन अधिकारी संदीप मौजूद रहे. कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में संजय यादव तो बालिका वर्ग में दीपा यादव ने बाजी मारी.

सुलतानपुर के केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस
सुलतानपुर के केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस

बता दें कि केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस के मौके पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें बालक और बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. इस दौरान 100 मीटर लंबी दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में संजय यादव व बालिका वर्ग में दीपा यादव ने परचम लहराया. कक्षा चार की प्रतिभाशाली छात्रा अनन्या ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. कार्यक्रम में बालक वर्ग में हर्षवर्धन और बालिका वर्ग में आयुषी तिवारी को स्कूल कैप्टन नियुक्त किया गया.

सुलतानपुर के केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस
सुलतानपुर के केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस

यह भी पढ़ें- थम गईं देवरिया के लाल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की सांसें...जानिए पूरा सफरनामा

प्राधानाचार्य केपी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं को अर्जुन की तरह लक्ष्य पर निगाह रखनी चाहिए. सदाचार, संस्कृति, संस्कार, निरंतरता और मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उन्होंने केंद्रीय विद्यालय की प्रतिभाओं जिन्होंने जीवन में ऊंचा स्थान प्राप्त किया, के बारे में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया.

सुलतानपुर के केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस
सुलतानपुर के केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.