ETV Bharat / state

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी बोले-जातिगत राजनीति से लड़ा रही है भाजपा...

author img

By

Published : Jan 14, 2022, 9:05 PM IST

UP Assembly Election 2022, Uttar Pradesh Assembly Election 2022, UP Election 2022 Prediction, UP Election Results 2022, UP Election 2022 Opinion Poll, UP 2022 Election Campaign highlights, UP Election 2022 live, Akhilesh Yadav vs Yogi Adityanath, up chunav 2022, UP Election 2022, up election news in hindi, up election 2022 district wise, UP Election 2022 Public Opinion, यूपी चुनाव न्यूज, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, यूपी विधानसभा चुनाव 2022
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी बोले-जातिगत राजनीति से लड़ा रही है भाजपा...

संत कबीर नगर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने बीजेपी पर हमला बोला. कहा कि भाजपा जातिगत राजनीति से प्रदेश की जनता को लड़ाने का काम कर रही है.

संत कबीर नगरः यूपी के संत कबीर नगर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर तंज कसा.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी मुद्दों पर फेल है. जातिगत राजनीति करते हुए भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में एक दूसरे से लोगों को लड़ाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी. साथ ही कहा कि प्रदेश में आतताई भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा.

इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया. टिकट के दावेदारों के बारे में जिलाध्यक्ष से फीडबैक लिया. उन्होंने यहां से जल्द ही टिकट घोषित होने की बात कही.

वह बोले कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज कायम है, महिलाएं सुरक्षित नहीं है. उत्तर प्रदेश अपराध से कांप रहा है. उन्होंने महिलाओं के मामले में कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में टिकट बंटवारे को लेकर पहली सूची में महिलाओं को सबसे ज्यादा भागीदारी दी गई है क्योंकि उत्तर प्रदेश में आधा आबादी महिलाओं की है जिसके चलते उत्तर प्रदेश में कांग्रेसी अपनी सरकार बनाएंगे.

ये भी पढ़ेंः आखिर क्यों फूट-फूटकर रोए बसपा नेता अरशद राणा, ये दी चेतावनी...


गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के दलित के घर में भोजन किए जाने के सवाल पर राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को अभी तक दलितों की याद नहीं आई थी, जैसे ही चुनाव आया है दलितों के घर भोजन करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अबकी बार जनता ऐसा मौका नहीं देगी.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.