ETV Bharat / state

सहारनपुर : अवैध पटाखे बनाते समय हुआ धमाका, झुलसी मां-बेटी

author img

By

Published : May 25, 2019, 7:27 PM IST

Updated : Sep 17, 2020, 4:21 PM IST

सहारनपुर के थाना कुतुबशेर इलाके के चंद्र विहार कालोनी में अवैध तरीके से पटाखा बनाते वक्त हुआ धमाका. हादसे में मां बेटी गंभीर रूप से झुलसीं. इनको जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

अवैध पटाखे बनाते समय हुआ धमाका.

सहारनपुर : जिले के थाना कुतुबशेर इलाके की चंद्र विहार कालोनी में उस वक्त अफरा तफरी मच गई. जब एक मकान में पटाखे बनाते वक्त धमाका हो गया. धमाके में पटाखे बना रही मां बेटी बुरी तरह से झुलस गई. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से गंभीर हालत में झुलसी मां बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

अवैध पटाखे बनाते समय हुआ धमाका.

क्या है मामला

  • शनिवार की सुबह चंद्र विहार कालोनी के एक मकान में पटाखा बनाते समय पटाखों में आग लग गई.
  • आग लगने से तेज धमाका हो गया, जिससे मकान की छत के साथ दीवारें ढह गई.
  • धमाके में पटाखे बना रही मां बेटी बुरी तरह से झुलस गई.
  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में झुलसी मां बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
  • जहां से डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया.

पटाखा माफिया के खिलाफ जानकारी जुटाई जा रही है. जांच के बाद पटाखा फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. किसी भी सूरत में आरोपी पटाखा माफिया बख्से नही जाएंगे.

- विनीत भटनागर, एसपी सिटी, सहारनपुर

Intro:सहारनपुर : सहारनपुर के थाना कुतुबशेर इलाके की चंद्र विहार कालोनी में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक मकान में पटाखे बनाते वक्त धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। धमाके में पटाखे बना रही मां बेटी बुरी तरह से झुलस गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से गंभीर हालत में झुलसी मां बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पटाखा माफिया अवैध तरीके से घरो में पटाखे बनवा रहे है। चोकाने वाले बात तो ये है कि कालोनीवासी जान जोखिम में डाल कर न सिर्फ अवैध पटाखे बना रहे है बल्कि पुलिस और अग्निशमन विभाग की आंखों में धूल झोंकने का काम भी कर रहे है।


Body:VO 1 - अपको बता दें कि शनिवार की सुबह चंद्र विहार कालोनी के एक मकान में पटाखा बनाते समय पटाखों में आग लग गई। आग लगने से तेज धमाका हो गया जिससे मकान की छत के साथ दीवारें ढह गई। धमाका इतना भयंकर हुआ कि दीवारों की ईंटे आसपास के मकानों में लगने लगी। धमाके के साथ ईंटो के बिखरने से आसपास के लोग घबरा गए। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह सवेरे जब वे सो कर उठे तो उनके घर पर ईंटे बरसने लगी। आनन फानन में उन्होंने घर से बाहर आकर देखा तो बराबर के मकान में मां बेटी के चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। जैसे तैसे उन्होंने दरवाजा खोल कर देखा तो सब हैरान रह गए। बेटी गंभीर हालत में झुलसी तड़प रही थी। धमाका इतना तेज हुआ कि उनका मकान भी पूरी तरह हिल गया। वे डर कर अपने घर से बाहर आ गए। जबकि छत पर उसकी मां 90 फीसदी जल चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दल गंभीर हालत में झुलसी मां बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पटाखा माफिया के खिलाफ जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद पटाखा फेक्ट्री मालिको के खिलाफ कार्यवाई की जा रही है। किसी भी सूरत में आरोपी पटाखा माफिया बख्से नही जाएंगे।

बाईट - सुदेश ( पड़ोसी )
बाईट - विनीत भटनागर ( एसपी सिटी )


Conclusion:
Last Updated :Sep 17, 2020, 4:21 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.