ETV Bharat / state

Weather condition in UP : झांसी का पारा पहुंचा 39.2 डिग्री सेल्सियस, जानिए प्रमुख शहरों का तापमान

author img

By

Published : Apr 11, 2023, 10:03 AM IST

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होते ही ठंडी हवाएं और बारिश का सिलसिला थम गया है. ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है. बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश का झांसी जिला सबसे अधिक गर्म रहा. इसके अलावा कई शहरों को तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया गया.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में इन दिनों पारा लगातार बढ़ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं तथा बारिश का सिलसिला थम गया है. जिससे तापमान में वृद्धि हो रही है. सोमवार को उत्तर प्रदेश का झांसी जिला सबसे अधिक गर्म रहा है. यहां का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा आगरा में भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले 7 दिनों तक मौसम सूखा रहेगा बारिश की संभावना नहीं है. कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही रहेगी. अधिकतम तापमान में एक से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी.



प्रमुख शहरों का तापमान : राजधानी लखनऊ में सोमवार को आसमान साफ रहा तेज धूप खिली अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यतया आसमान साफ रहेगा. दोपहर के समय कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

वाराणसी में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से है. मेरठ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. आगरा में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है. बारिश की संभावना नहीं है. आने वाले तीन दिनों तक 25 से लेकर 35 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी.


यह भी पढ़ें : लक्ष्मण टीला मंदिर-मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.