पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन: यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

author img

By

Published : Aug 21, 2021, 10:45 PM IST

Updated : Sep 20, 2022, 1:10 PM IST

नेताओं ने ट्वीट कर जताया शोक

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज शाम राजधानी लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया. वह 89 साल के थे. बता दें कि कल्याण सिंह काफी दिनों से पीजीआई में भर्ती थे. उनके निधन पर भाजपा में शोक की लहर है. शीर्ष नेतृत्व के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता दुखी हैं, सभी ने अपना दुख व्यक्त किया है.

लखनऊ: कल्याण सिंह की स्थिति को देखते हुए सीएम योगी ने अपना कल का गोरखपुर दौरा रद्द कर दिया था. साथ ही पीजीआई पहुंच कर उनका हाल जाना था. उनके निधन पर भाजपा में शोक की लहर है. शीर्ष नेतृत्व के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता दुखी हैं, सभी ने अपना दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीजीआई परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर ले जाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा और सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने कहा कि कल्याण सिंह जी के निधन से मैं दुखी हूं। वे राजनेता, ज़मीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है। उनके पुत्र राजवीर सिंह से बात हुई और संवेदना व्यक्त की.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है। उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे.

ओम बिरला ने व्यक्त किया शोक
ओम बिरला ने कहा कि कल्याण सिंह जी के निधन से आज हमने एक ऐसा विराट व्यक्तित्व खो दिया जिसने अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जताया शोक
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत व्यथित हूं। जनसंघ और भाजपा को उत्तर प्रदेश में खड़ा करने में कल्याण सिंह जी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

स्वतंत्र देव सिंह ने जताया दुख
रामलला के सच्चे सेवक, पूर्व राज्यपाल एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हमारे अभिवावक कल्याण सिंह जी 'बाबूजी' हमारे बीच नहीं रहे। उनका जाना एक युग के अंत होने जैसा है। बाबू जी जैसा महान व्यक्तित्व का निधन, पार्टी ही नहीं अपितु पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है. प्रभु श्रीराम उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं उनके परिजनों व चाहने वालों को यह वज्रघात सहन करने की शक्ति प्रदान करे.

  • कल्याण सिंह जी के निधन से आज हमने एक ऐसा विराट व्यक्तित्व खो दिया जिसने अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी। वे वंचित वर्ग के उत्थान और सभी वर्गों के कल्याण को समर्पित रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

    — Om Birla (@ombirlakota) August 21, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

उमा भारती ने किया याद
उमा भारती ने कहा कि कल्याण सिंह जी का निधन भारत की राजनीति की अपूर्णीय क्षति है। वह पिछड़े वर्गों के हमारे देश के ऐसे क़द्दावर नेता थे जो सर्वजन समाज के भी नेता थे। उन्होंने अपनी राजनीति के लिए चापलूसी एवं साज़िश का नहीं बल्कि सिद्धांत और साहस का रास्ता चुना। नेता बनाए नहीं जाते, उनका उद्भव होता है.

  • भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता व जन सेवा के पर्याय, अप्रतिम संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता आदरणीय कल्याण सिंह जी का देहावसान संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

    उन्हें कोटि-कोटि श्रद्धांजलि!

    — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 21, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

शिवराज सिंह चौहान ने बताया श्रीराम की सेवा के लिए किए जायेंगे याद
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी के रूप में आज राष्ट्र ने अपने एक अनमोल लाल को खो दिया. राष्ट्र एवं श्रीराम की सेवा के पुनीत कार्यों के लिए आप याद किये जायेंगे. प्रभु श्री राम अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!

  • श्री कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है। उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असम्भव है। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति!

    — Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 21, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

अखिलेश यादव ने किया याद
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी का निधन हृदय विदारक. दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे भगवान. विनम्र श्रद्धांजलि!

  • विचारधारा के प्रति दृढ़ कटिबद्धता के आगे सत्ता कितनी गौण है, यह सीख कल्याण सिंह जी ने हम सभी को दी। समर्पित राम भक्त , जमीन से जुड़े सच्चे जन-नेता कल्याण सिंह जी को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

    — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) August 21, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

मायावती ने दी श्रद्धांजलि
बीएसपी प्रमुख मायावती ने शोक जताते हुए कहा, “बीजेपी के कद्दावर नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे श्री कल्याण सिंह के निधन की खबर अति-दुःखद. उनके परिवार व समर्थकों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना. कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.”

वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महा सचिव चम्पत राय ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका देहावसान यद्यपि भारतीय समाज की अपूरणीय क्षति है तथापि भावी काल में वे इतिहास पुरुष कहलाये जाएँगे.

  • Kalyan Singh Ji gave voice to crores of people belonging to the marginalised sections of society. He made numerous efforts towards the empowerment of farmers, youngsters and women.

    — Narendra Modi (@narendramodi) August 21, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता व जनसेवा के पर्याय, अप्रतिम संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता श्री कल्याण सिंह जी का देहावसान सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है. वे एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे. उन्होंने श्रीराम मंदिर आन्दोलन में अग्रणी भूमिका निभायी. अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर उनका अटूट विश्वास था.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कल्याण सिंह जी ने समाज के गरीब, कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया. वह एक अत्यन्त कुशल प्रशासक थे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि एक राजनीतिज्ञ के रूप में श्री कल्याण सिंह जी की उपलब्धियां हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं. उनके निधन से भारतीय राजनीति में कभी न भरा जा सकने वाला एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है और समाज की अपूरणीय क्षति हुई है. समाज, श्री कल्याण सिंह जी को, उनके युगान्तरकारी निर्णयों, कर्तव्यनिष्ठा व शुचितापूर्ण जीवन के लिए सदियों तक स्मरण करते हुए प्रेरित होता रहेगा.

कल्याण सिंह का था विशाल व्यक्तित्व, करता हूं उन्हें प्रणाम: प्रमोद तिवारी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को एसजीपीजीआई में निधन हो गया. जैसे ही उनके निधन की सूचना सामने आई वैसे ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया. भारतीय जनता पार्टी के नेता ही नहीं विपक्षी दलों के नेताओं ने भी कल्याण सिंह के निधन पर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कल्याण सिंह को विशाल व्यक्तित्व वाला इंसान बताया और उन्हें प्रणाम किया.

प्रमोद तिवारी ने जताया दुख

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर कहा कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री व कई राज्यों के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनके बेटे व सांसद राजवीर सिंह और उनके पौत्र संदीप सिंह के साथ ही उनके परिजनों को ये दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से मैं और कल्याण सिंह उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव थे. हमारी विचारधारा नहीं मिलती थी. सदैव हम दोनों एक दूसरे के खिलाफ रहे, लेकिन ये कौन नहीं जानता है कि वह अपनी विचारधारा के बल पर बड़े मुकाम तक पहुंचे. एक वह भी दौर आया जब वह भाजपा के मुखर विरोधी बने और भाजपा सरकार को अपदस्थ कराया. मुलायम सिंह को मुख्यमंत्री बनाया. उस समय एक ऐसा भी क्षणिक दौर भी आया जब हमारा और उनका भी साथ हुआ. विचारों में मतभेद हो सकता है लेकिन मैं उनके विशाल व्यक्तित्व को प्रणाम करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

  • भाजपा के कद्दावर नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे श्री कल्याण सिंह के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व समर्थकों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

    — Mayawati (@Mayawati) August 21, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

उत्तराखंड की राज्यपाल ने साझा कीं कल्याण सिंह से जुड़ी यादें

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पैतृक आवासा आगरा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है. कहा कि, पूरी भारतीय जनता पार्टी के लिए दुख की घड़ी है. उन्होंने राम मंदिर के लिए अपनी गद्दी छोड़ दी थी. बाद में वे राज्यपाल बने. कल्याण सिंह जी राजस्थान के राज्यपाल थे और मैं उत्तराखंड की राज्यपाल. इस दौरान कई बार हमारा मिलना जुलना हुआ था. हमारे बीच से एक ऐसा मुखिया और नेता चला गया. जो, दलित और गरीबों की बात करता था. पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बताया कि, आगरा में जब मैं मेयर थी. उस समय कल्याण सिंह जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. उन्होंने आगरा के लिए विकास के लिए द्वार खोल दिए थे.

  • उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी का निधन हृदय विदारक!

    दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे भगवान।

    विनम्र श्रद्धांजलि!

    — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 21, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

इसे भी पढ़ें- जब कल्याण और भाजपा में ठनी, दोनों को हुआ एक-दूसरे की ताकत का एहसास

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने लखनऊ पहुंचकर श्री कल्याण सिंह जी के पार्थिव शरीर को नमन कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंन कहा कि न जाने कितनी बार लखनऊ स्थित इसी आवास पर अनेकों अवसरों पर आपका स्नेह मिला है और आज यहां से आपकी विदाई एक अपूरणीय क्षति है.

महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ एवं दिग्गज नेता श्री कल्याण सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति व मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है. श्री कल्याण सिंह गुड गवर्नेंस के प्रचारक रहे व वंचित तबके की आवाज बने. श्रीराम मन्दिर के निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अद्वितिय थी.

इसे भी पढ़ें- ऐसा था कल्याण सिंह का प्रेरणा दायक राजनीतिक सफर

यूपी विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने व्यक्त किया शोक
यूपी विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित देर रात कल्याण सिंह के सरकारी आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह उनके लिए अभिभावक की तरह थे. वह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पुरोधा थे और राम मंदिर आंदोलन के महानायक थे. कल्याण सिंह जी का निधन एक बहुत बड़ी, और कभी पूर्ण न हो पाने वाले क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें.

  • रामलला के सच्चे सेवक, पूर्व राज्यपाल एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हमारे अभिवावक कल्याण सिंह जी 'बाबूजी' हमारे बीच नहीं रहे। उनका जाना एक युग के अंत होने जैसा है।

    बाबू जी जैसा महान व्यक्तित्व का निधन, पार्टी ही नहीं अपितु पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। pic.twitter.com/KEjiAaq9Ov

    — Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) August 21, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

राम मंदिर निर्माण की घोषणा पर रो पड़े थे कल्याण सिंह: उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कल्याण सिंह का सभी कार्यकर्ताओं को संरक्षण प्राप्त था. वह हम सबके लिए अभिभावक के रूप में थे. राम मंदिर निर्माण की सूचना मिलते ही वह भावुक हो उठे थे. उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. मैंने पूछा कि बाबू जी अब तो राम मंदिर बनने जा रहा है फिर आप क्यों दुखी हैं. उन्होंने कहा मैं दुखी नहीं हूं मेरे आंखों में खुशी के आंसू हैं.

उन्होंने कहा कि मन व्यथित है,स्मृतिया उद्वेलित कर रही हैं. उत्तम प्रशासक,दृढ़प्रतिज्ञ, मूल्यों से समझौता न करने वाले, राममंदिर को संकल्पित कल्याण सिंह जी उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में से थे. आज आपके देवलोकगमन पर अश्रुपूरित प्रणाम करता हूं. बाबूजी अमर रहें.

इसे भी पढ़ें-पूर्व CM कल्याण सिंह का निधन, 3 दिन के लिए बीजेपी के सभी कार्यक्रम रद्द, 23 को होगा अंतिम संस्कार

पूर्व राज्यसभा कुसुम राय ने कल्याण सिंह को किया याद
कल्याण सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में उनकी बेहद करीबी रहीं पूर्व राज्यसभा सांसद कुसुम राय कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह सब के नेता थे. उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह युवाओं को बढ़ाते थे और पार्टी के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया था. पार्टी को संघर्ष करके खड़ा किया था. उनकी एक सबसे बड़ी इच्छा थी कि राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास में वह पहुंचे, लेकिन स्वास्थ्य की वजह से नहीं जा पाए.

पार्टी कार्यालय पर कर सकेंगे अंतिम दर्शन
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शव अंतिम दर्शन के लिए उनके माल एवेन्यू स्थित आवास पर रखा गया है. रविवार को पार्टी कार्यालय पर लोग कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर सकेंगे. इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद अलीगढ़ ले जाया जाएगा.

मेरठ से बाबू जी का खास नाता
पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश कल्याण सिंह के निधन से मेरठ बीजेपी में शोक की लहर है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि बाबूजी उनके राजनीतिक गुरु थे. उन्होंने राजनीति में जो कुछ सीखा बाबूजी से सीखा. राजनीति का क, ख, ग बाबूजी ने ही सिखाया. सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि कल्याण सिंह 1997 में दूसरी बार सीएम बनने के बाद मेरठ आए थे. उस समय अग्रवाल भाजपा के महानगर अध्यक्ष हुआ करते थे. आज उनका दुनिया को अलविदा कह कर चले जाना खल रहा है. मेरठ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजगोपाल गुप्ता ने बताया कि 1985 में वे जिलाध्यक्ष थे. उस वक्त कल्याण सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी मेरठ दौरे पर आए थे और 13 सभाएं करके जनता को संबोधित किया था.

सांसद संगम लाल गुप्ता ने जताया शोक
प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के कद्दावर हस्ती थे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से देश और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी. उनका लंबा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित रहा. वे उत्तर प्रदेश के अत्यंत लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में जाने गए. संसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि जनसंघ के समय से ही उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने का काम किया. श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में भी उनकी महती भूमिका के लिए उन्हें यह देश हमेशा याद रखेगा. उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है.

जम्मू-कश्मीर के गवर्नर मनोज सिन्हा ने जताया कल्याण सिंह के निधन पर शोक

जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गर्वनर मनोज सिन्हा ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि देश की राजनीति के लिए यह भारी क्षति है. उन्होंने कहा कि जब भी यूपी में गुड-गवर्नेंस की बात होगी तो कल्याण सिंह को याद किया जाएगा. हमारी संवेदना उनके परिवार के साथ है. कल्याण सिंह के निधन को बीजेपी के लिये भी भारी क्षति बताया है. मनोज सिन्हा ने कहा उनकी कमी बीजेपी को सदैव खलेगी.

Last Updated :Sep 20, 2022, 1:10 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.