पूर्व CM कल्याण सिंह का निधन: 3 दिन के लिए बीजेपी के सभी कार्यक्रम रद्द, 23 को अवकाश घोषित... सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

author img

By

Published : Aug 21, 2021, 11:12 PM IST

Updated : Aug 22, 2021, 7:42 AM IST

पूर्व CM कल्याण सिंह का निधन
पूर्व CM कल्याण सिंह का निधन ()

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. वे लम्बे समय से बीमार चल रहे और उनका इलाज चल रहा था. कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके मॉल एवेन्यू स्थित आवास पहुंच गया है. सीएम योगी ने कैबिनेट की बैठक बुलाई. सीएम योगी ने भी कल्याण सिंह के सम्मान में यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है. वहीं भाजपा ने अगले 3 दिनों तक अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं. वहीं 23 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है.

लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन हो गया. वह सांस की समस्या से पीड़ित थे. राजधानी के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन पर भाजपा में शोक की लहर है. शीर्ष नेतृत्व के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता दुखी हैं, सभी ने अपना दुख व्यक्त किया है. सीएम योगी ने कहा है कि कल्याण सिंह का राजनीति में अहम योगदान देखते हुए उनके सम्मान में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया जा रहा है. वहीं सोमवार को सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा. 23 अगस्त को ही कल्याण सिंह का अलीगढ़ में अंतिम संस्कार भी किया जाएगा.

निवास पर पहुंचा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ में उनके निवास स्थान पर पहुंच गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और अन्य ने यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की.

  • लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी। https://t.co/XKc3JjICLc pic.twitter.com/EAo35zsTw5

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

23 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है. मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट बैठक चल रही है. कैबिनेट बैठक में कल्याण सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पास किया जाना है. कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर कल 11:00 से 1:00 तक विधानसभा में व 1:00 से 3:00 तक बीजेपी प्रदेश पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा. तत्पश्चात एयर एंबुलेंस के जरिए अलीगढ़ ले जाया जाएगा. उसके अगले दिन 23 तारीख को उनका अंतिम संस्कार होगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी, स्वामी प्रसाद मौर्य समेत अन्य अफसर और नेता कल्याण सिंह के आवास पर इस समय मौजूद हैं. कल रविवार को कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर विधान भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाना है. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर रखा जाएगा उसको लेकर तैयारियों पर मुख्यमंत्री खुद सभी से चर्चा कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कहा है कि भाजपा ने अगले 3 दिनों तक अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की बैठक बुलाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की बैठक बुलाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आमजन की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए संघर्षों से मार्ग बना अपना जीवन समर्पित करने वाले मां भारती के महान सपूत आदरणीय कल्याण सिंह जी को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. आदरणीय कल्याण सिंह ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण हेतु सत्ता छोड़ने में तनिक भी संकोच नहीं किया. 6 दिसंबर, 1992 को विवादित ढांचा गिरने के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने तत्काल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

कल्याण सिंह का सुबह सात से 11 बजे तक आवास पर रखा जाएगा पार्थिव शरीर
पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर माल एवेन्यू स्थित उनके सरकारी आवास पर दर्शन के लिए रखा जाएगा. सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को विधान भवन परिसर में रखा जाएगा. यहां 11:00 बजे से लेकर 12:30 बजे तक उनका पार्थिव शरीर रहेगा. जहां लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे. इसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर 2:30 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा. पार्टी कार्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आयेंगे. जहां पर वह कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करेंगे. यहां से एयरपोर्ट तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता एकत्र रहेंगे. दोपहर 3:00 बजे हवाई मार्ग से उनके पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले जाया जाएगा.

कल्याण सिंह का सुबह सात से 11 बजे तक आवास पर रखा जाएगा पार्थिव शरीर

देश भर में शोक की लहर
दिवंगत नेता कल्याण सिंह के निधन से देश भर में शोक की लहर है. उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्यपाल कलराज मिश्रा, मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, बिहार सीएम नीतिश कुमार, पूर्व सीएम मायावती, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, उमा भारती समेत देश के तमाम नेताओं ने दुख जताया है.

इसे भी पढ़ें-पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन: यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ में डटे रहे ये नेता
कल्याण सिंह के निधन की सूचना मिलते ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी, स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं व मंत्रियों ने लखनऊ में उनके अंतिम दर्शन किए व श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री खुद सभी से चर्चा करते और तैयारियां करते दिखाई दिए. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कहा है कि भाजपा ने अगले 3 दिनों तक अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं.

Last Updated :Aug 22, 2021, 7:42 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.