ETV Bharat / state

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, धूप खिलने से तापमान में वृद्धि, जानें अपने शहर का हाल

author img

By

Published : Sep 29, 2022, 9:55 AM IST

Updated : Sep 29, 2022, 10:19 AM IST

मौसम.
मौसम.

यूपी में मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू हो गये हैं. बारिश के बाद मौसम शीत ऋतु में बदलने वाला है. मानसून भी धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

लखनऊ: पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 2.4 के सापेक्ष 0.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जो कि 95% कम है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 3.2 के सापेक्ष 0.2 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो कि 94% कम है. जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिल्कुल बारिश नहीं हुई. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून की विदाई लगभग हो चली है, जिसके कारण पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम सूखा रहेगा. वहीं, आइसोलेटेड स्थानों पर बहुत ही हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान कानपुर देहात में दर्ज किया गया. जहां पर अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, फतेहगढ़ सबसे कम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

राजधानी लखनऊ में बुधवार को सुबह से आसमान साफ रहा. दिन भर धूप खिली रही. अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है. वहीं, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ मे गुरुवार को ज्यादातर मौसम साफ रहेगा. कुछ स्थानों पर बादल भी छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर
कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है. वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है.

गोरखपुर
गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

वाराणसी
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रयागराज
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मेरठ
मेरठ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है.

आगरा
आगरा में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू हो गया है. आने वाले दिनों में ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहेगा. बारिश के बाद मौसम शीत ऋतु में परिवर्तन होने वाला है. मानसून भी धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है जिसके कारण गुरुवार को संपूर्ण उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में मानसून पड़ा कमजोर, जानें आज के मौसम का हाल

Last Updated :Sep 29, 2022, 10:19 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.