ETV Bharat / city

उत्तर प्रदेश में मानसून पड़ा कमजोर, जानें आज के मौसम का हाल

author img

By

Published : Sep 28, 2022, 7:49 AM IST

यूपी में मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू हो गये हैं. बारिश के बाद मौसम शीत ऋतु में बदलने वाला है. मानसून भी धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

Etv Bharat
उत्तर प्रदेश में मानसून पड़ा कमजोर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे विदाई की तरफ अग्रसर है. पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 1.8 के सापेक्ष 1.5 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई. जो कि, सामान्य से 19% कम है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 2.5 के सापेक्ष 1.9 मिलीमीटर हुई. जो कि, सामान्य से 25% कम है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 0.8 के सापेक्ष 0.9 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई. जो कि, सामान्य से 10% अधिक है. उत्तर प्रदेश में 1 जून से 27 सितंबर तक अनुमान बारिश 739 के सापेक्ष 535 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई. जो कि, सामान्य से 28% कम है.

इन जिलों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में बांदा 10, बाराबंकी 4, चित्रकूट 32, हरदोई 2, कानपुर 3, लखनऊ 1, सिद्धार्थनगर 5, सोनभद्र 4, उन्नाव 5, वाराणसी 1, हमीरपुर 6, झांसी 2, महोबा 12 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.

लखनऊ

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सुबह आसमान साफ रहा. दिन भर धूप खिली रही. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य है. वहीं, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में बुधवार को मौसम साफ रहेगा अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर
कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि सामान्य है.

इसे भी पढ़े-Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के दाम अपडेट, जानें आज का रेट

गोरखपुर
गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य है.

वाराणसी
वाराणसी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रयागराज
प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य है. वहीं, अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मेरठ
मेरठ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य है. वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

आगरा
आगरा में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जो कि, सामान्य से 2डिग्री सेल्सियस कम है.

यह भी पढ़े-UP Gold Silver Rate: सोने चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज कितना है रेट

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.