ETV Bharat / state

UP Weather Update : 35 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से चलेंगी गर्म हवाएं, बारिश नहीं कोई संभावना

author img

By

Published : Apr 10, 2023, 9:41 AM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में 25 से लेकर 35 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना नहीं है.

etv bharat
मौसम विज्ञान विभाग

लखनऊः मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार से उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में 25 से लेकर 35 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी. यह हवाएं सुबह व शाम के समय तो गर्मी से राहत प्रदान करेंगी, लेकिन तेज धूप निकलने के समय यही हवाएं लोगों को परेशान करेंगी. उत्तर प्रदेश में इन दिनों आसमान साफ है, जिससे सूरज से निकलने वाली किरणें सीधा असर पृथ्वी पर डाल रही है.

उत्तर प्रदेश के सभी इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. रविवार को उत्तर प्रदेश का हमीरपुर और झांसी सबसे अधिक गर्म जिला रहा है, जहां पर अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी एक-दो दिन अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है. लगभग 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान होने के बाद तापमान स्थिर रहेगा.

अधिकतम तापमान वाले जिले
रविवार को हमीरपुर में 38.2, झांसी में 38.2, प्रयागराज में 38, बलिया में 38, कानपुर देहात में 37.6, गोरखपुर में 37.5, सुल्तानपुर में 37.6, रायबरेली में 37.5, आगरा में 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रमुख शहरों के तापमान
लखनऊः राजधानी लखनऊ में रविवार को आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली. अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ में मुख्य आसमान साफ रहेंगे. दोपहर के समय कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगरः कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

गोरखपुरः गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

वाराणसीः वाराणसी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य है. वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

प्रयागराजः प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.

मेरठः मेरठ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

आगराः आगरा में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है. बारिश की संभावना नहीं है. आने वाले 3 दिनों तक 25 से लेकर 35 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

पढ़ेंः लखनऊ में आंधी के बीच जोरदार बारिश के साथ गिरे ओले, आम चना सरसों की फसल को हुआ तगड़ा नुकसान

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.