ETV Bharat / state

UP Weather Update : दिन में तेज धूप से मौसम हुआ सामान्य, जानें अन्य जिलों का हाल

author img

By

Published : Feb 7, 2023, 9:32 AM IST

यूपी के कई इलाकों में तेज धूप खिलने से मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है. सोमवार को मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा तो झांसी सबसे गर्म (UP Weather Update) जिला रहा. मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में तेज धूप खिलने से ठंडी का असर लगभग समाप्त हो रहा है. रात व सुबह के समय हल्की ठंडक पड़ रही है. उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास रिकॉर्ड किया गया. सोमवार को उत्तर प्रदेश का झांसी जिला सबसे अधिक गर्म रहा. जहां पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है, सोमवार को मुजफ्फरनगर सबसे अधिक ठंडा और शाहजहांपुर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है.

प्रमुख शहरों के तापमान : राजधानी लखनऊ में सोमवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा. सुबह 8:00 बजे से ही धूप निकली जो कि दोपहर होते-होते और तेज हो गई. लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, लखनऊ में मंगलवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा, वहीं दिन में धूप खेलेगी. अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.


कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.


मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 'उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में आने वाले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी.'

यह भी पढ़ें : UP Vegetable Price : थोक मंडी में सब्जी सस्ती, बाजारों में बिक रही महंगी, जानिए आज के भाव

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.