ETV Bharat / state

वैष्णों देवी के लिए नई दिल्ली से कटरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए शेड्यूल

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Sep 5, 2023, 7:35 PM IST

रेलवे ने यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : उत्तर रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि '04071/04072 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल ट्रेन दो फेरों के लिए चलेगी.'



उन्होंने बताया कि '04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा गति शक्ति स्पेशल छह सितंबर को नई दिल्ली से रात 11:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी. वापसी दिशा में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल ट्रेन नौ सितंबर को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 06:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल ट्रेन मार्ग मे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी व उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. पीआरओ ने बताया कि '04081/04082 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन भी दो फेरों के लिए चलेगी. 04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन आगामी सात सितंबर को नई दिल्ली से रात 11:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी. वापसी दिशा में 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–नई दिल्ली विशेष ट्रेन 10 सितंबर को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 06:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 06:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.'



जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 'वातानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली ये स्पेशल ट्रेन मार्ग मे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेंगी.'

यह भी पढ़ें : Bihar News: ये बिहार के किसान हैं.. चारा भी BMW से लाते हैं.. यूजर्स बोले- भाई नंबर प्लेट कहां है?

यह भी पढ़ें : स्मार्ट मीटर की शिकायतों की जानकारी जुटाएगा केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय, राज्यों में भेजी गई टीम उपभोक्ताओं से लेगी राय

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.