ETV Bharat / state

पदाधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचीं प्रियंका, कांग्रेस मुख्यालय पर शुरू हुआ बैठकों का दौर

author img

By

Published : Sep 11, 2021, 12:57 PM IST

पदाधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचीं प्रियंका, कांग्रेस मुख्यालय पर शुरू हुआ बैठकों का दौर
पदाधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचीं प्रियंका, कांग्रेस मुख्यालय पर शुरू हुआ बैठकों का दौर

इसके पूर्व शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने करीब 11 घंटे कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसमें जोनवार कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई. कल पूर्वांचल जोन के कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी मिलीं तो शनिवार को आज पश्चिमांचल जोन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं.

लखनऊ. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच चुकी हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह करीब 10:25 बजे वह मुख्यालय पहुंचीं. वह शनिवार को पूरे दिन कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार करेंगी. इसे लेकर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय पहुंच रहे हैं.

इसके पूर्व शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने करीब 11 घंटे कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसमें जोनवार कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई. कल पूर्वांचल जोन के कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी मिलीं तो शनिवार को आज पश्चिमांचल जोन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं.

पदाधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचीं प्रियंका, कांग्रेस मुख्यालय पर शुरू हुआ बैठकों का दौर
पदाधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचीं प्रियंका, कांग्रेस मुख्यालय पर शुरू हुआ बैठकों का दौर

इस दौरान वह बरेली, मिर्जापुर मुरादाबाद व अवध जोन के कार्यकर्ताओं से मिलेंगी. इसके अलावा प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम जो प्रदेशभर में चला, उसे लेकर पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी.

यह भी पढ़ें : Farmers Protest Update: बन गई बात, इन शर्तों के साथ बनी सहमति, खत्म हुआ किसानों का धरना

इसमें दो लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य दिया गया है. इसे पूरा करने के लिए भी विचार-विमर्श करेंगी. इसके अलावा व्यापारियों से भी प्रियंका गांधी की मुलाकात होनी है. बताया जा रहा है कि 150 व्यापारियों को बुलाया गया है.

कल रायबरेली जाएंगी प्रियंका गांधी

दो दिन के लखनऊ दौरे के बाद 12 सितंबर को प्रियंका गांधी का रायबरेली कार्यक्रम तय हो गया है. रायबरेली में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और रात में रायबरेली में ही उनके रुकने का कार्यक्रम है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.