ETV Bharat / state

यूपी में प्रचंड तपिश, प्रयागराज सबसे गर्म...जानिए किस शहर में कितना रहा अधिकतम पारा

author img

By

Published : Apr 7, 2022, 12:18 PM IST

Updated : Apr 7, 2022, 1:23 PM IST

यूपी में गर्मी रोज नए रिकार्ड बना रही है. प्रदेश में बुधवार को कई शहरों में अधिकतम तापमान ज्यादा होने से जनजीवन बेहाल रहा. चलिए आपको बताते हैं कि किस शहर में कितनी तपिश रही.

यूपी में प्रचंड तपिश, प्रयागराज सबसे गर्म.
यूपी में प्रचंड तपिश, प्रयागराज सबसे गर्म.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में गर्मी अपना प्रचंड स्वरूप दिखा रही है. दिन में चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर रही हैं. प्रदेश में तापमान में वृद्धि होने के कारण लू चल रही है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले चार-पांच दिनों तक लू चलती रहेगी. प्रदेश में बुधवार को सबसे ज्यादा गर्मी प्रयागराज में पड़ी. यहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा. चलिए, आगे जानते हैं अन्य शहरों में कैसा रहा पारे का मिजाज.

लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से लगभग 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम है वहीं अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

यूपी में में बुधवार को प्रयागराज रहा सबसे गर्म.
यूपी में में बुधवार को प्रयागराज रहा सबसे गर्म.


गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है वहीं अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।


वाराणसी में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है. वहीं, अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मेरठ में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

आगरा में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है.


ये भी पढ़ेंः अभी और झुलसाएगा पारा, हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक डॉ जेपी गुप्ता ने बताया कि पाकिस्तान व उसके आसपास के इलाकों से गर्म हवाएं उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं जिसके कारण उत्तर प्रदेश के तापमान लगातार वृद्धि हो रही है. प्रदेश के तापमान में अभी 1 से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी. लू पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर जारी रहेगी. आने वाले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा बारिश की संभावना नहीं है.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

Last Updated : Apr 7, 2022, 1:23 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.