ETV Bharat / state

Meeting In BJP Office : महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Sep 30, 2023, 10:23 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन (Meeting In BJP Office) किया गया. बैठक में महिला प्रतिनिधियों के साथ आगामी अभियान और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई.

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर आज महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में महिला आरक्षण विधेयक संसद में पास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया. बैठक में महिला विंग की पदाधिकारी के साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी उपस्थित रहे. बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई और रणनीति बनाई गई की कैसे जन-जन तक यह बात पहुंचाई जाए कि महिलाओं के विषयों को भारतीय जनता पार्टी किस तरह गंभीरता से उठाती है.



भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि 'भाजपा पहली और अकेली ऐसी पार्टी है, जिसमें महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित कर संगठन के उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाती है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ से महिलाओं को नेतृत्व करने का मौका मिलेगा तथा महिलाएं भी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाहन कर सकेंगी. उन्होंने कहा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम उठाया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है. ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ इसी का परिणाम है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह एक ऐसा निर्णय है जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा.'

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन




प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि 'आजादी के अमृतकाल में मोदी सरकार ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ के रूप में देश की महिलाओं को उपहार दिया है. उन्होंने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के द्वारा विधानसभा से लेकर लोकसभा तक में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा. धर्मपाल सिंह ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित किए जाने वाले सम्मेलनों के माध्यम से बताना है कि भाजपा ने देश की महिलाओं के उत्थान और उनके सशक्तिकरण को सदैव प्राथमिकता दी है. केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किये गए कार्यो और चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा करनी है.'



इस बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘ बनाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया. बैठक में प्रदेश की सभी विधानसभाओं में ‘नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन‘ आयोजित किए जाने का भी निर्णय लिया गया. बैठक को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने भी संबोधित किया.

यह भी पढ़ें : CM Yogi ने कहा, 'बीज से बाजार, तकनीक से नवाचार तक का परिचय कराएगा कृषि कुंभ 2.0'

यह भी पढ़ें : Meeting In BJP Office : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में बनी आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.