ETV Bharat / state

मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी, जानिए प्रमुख शहरों का तापमान

author img

By

Published : Jun 5, 2023, 10:07 AM IST

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे धीरे समाप्त हो रहा है. इससे उत्तर प्रदेश के सभी इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी. इसके प्रभाव से यूपी के कुछ इलाकों में हीटवेव चलेगी.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में इस बार मार्च माह से जून माह तक बीच-बीच में बारिश व ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं. जिससे उत्तर प्रदेश में इस बार गर्मी की मार प्रदेशवासियों को ज्यादा नहीं पड़ी. बीते एक सप्ताह की भीषण गर्मी के बाद फिर से आंधी पानी की वजह से मौसम सुहावना हो गया है. पिछले कुछ दिनों से चल रहा पश्चिम विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश में समाप्त हो रहा है. जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी. बहरहाल 6 जून से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी की गई है.

मौसम विभाग की चेतावनी.
मौसम विभाग की चेतावनी.


रविवार को उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सबसे अधिक बारिश हुई जहां पर बारिश 10 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा अलीगढ़, मथुरा, ओरई, झांसी जिले में गरज चमक के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई. बारिश के साथ साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं भी चलीं. जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किए गए. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. रविवार को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज जिला सबसे अधिक गर्म रहा जहां पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बिजनौर जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.




प्रमुख शहरों का तापमान : राजधानी लखनऊ में रविवार को मुख्यतः आसमान साफ रहा. तेज धूप खिली दोपहर बाद अचानक बादल छा गए और तेज रफ्तार हवाएं चलने लगीं. तेज हवा चलने से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली. रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है. न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यतः आसमान साफ रहेंगे बीच-बीच में बादलों की आवाजाही रहेगी अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.




कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वाराणसी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.




प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान सिराली डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. मेरठ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. आगरा में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.




यह भी पढ़ें : लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी का प्रशिक्षण शिविर, लोकसभा चुनाव को लेकर होगी ओवरहॉलिंग

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.