ETV Bharat / state

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर मनाया जा रहा जश्न, सीएम योगी सहित इन नेताओं ने दी बधाई

author img

By

Published : Jul 21, 2022, 9:20 PM IST

Updated : Jul 21, 2022, 11:00 PM IST

द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है. वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा, सीएम योगी समेत कई दिग्गजों ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है.

लखनऊ/प्रयागराज/वाराणसी(ईटीवी भारत डेस्क) : एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने 15वें राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की. राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4754 वोट पड़े, जिसमें से द्रौपदी मुर्मू ने प्रथम वरीयता के 2824 मत हासिल किए, जबकि यशवंत सिन्हा को 1,877 मत मिले. 53 मत अवैध घोषित किए गए. इसके बाद आधिकारिक तौर पर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित किया गया. द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने सीएम योगी सहित तमाम दलों के नेताओं बधाई दी है. इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है.

सीएम योगी ने ट्वीट करके दी बधाई
सीएम योगी ने ट्वीट पर लिखा कि "भारत के मा. राष्ट्रपति पद हेतु NDA की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को विराट और ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई। आपकी विजय 'नए भारत' के सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी स्वरूप के प्रति अपार जन-विश्वास और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' भाव की जीवंत तस्वीर है। भारत माता की जय।"

  • भारत के मा. राष्ट्रपति पद हेतु NDA की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को विराट और ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई।

    आपकी विजय 'नए भारत' के सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी स्वरूप के प्रति अपार जन-विश्वास और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' भाव की जीवंत तस्वीर है।

    भारत माता की जय।

    — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 21, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

मायावती ने दी बधाई
मायावती ने ट्वीट किया कि "शोषित व अति पिछड़े आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में भारी मतों से आज निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं."

  • 1. शोषित व अति-पिछड़े आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में भारी मतों से आज निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। वे एक कुशल व सफल राष्ट्रपति साबित होंगी, ऐसी देश को उम्मीद।

    — Mayawati (@Mayawati) July 21, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

प्रयागराज में लोगों ने पटाखे फोड़कर मनाई खुशियां
राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित होते ही संगम नगरी प्रयागराज में जश्न मनाया जाने लगा. सिविल लाइंस के सुभाष चौक पर भाजपा एमएलसी के नेतृत्व में लोगों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया और नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. इस मौके पर लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई.

द्रौपदी मुर्मू के चुनाव जीतने पर हाथरस में खुशी का माहौल
आदिवासी मूल की महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने की खुशी में हाथरस में जश्न का माहौल है. इसी कड़ी में हाथरस नगर पालिका के चेयरमैन आशीष शर्मा ने सड़क किनारे डेरा-तंबू लगाकर महिलाओं का सम्मान किया और मिठाई बांटी. इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय, द्रौपदी मुर्मू जिंदाबाद, वंदे मातरम आदि के नारे लगाए.

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर वाराणसी में जश्न का माहौल
राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आ चुका है. एनडीए की राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है. मुर्मु को 508 सांसदों ने अपना मत दिया है. द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की खुशी में वाराणसी में जश्न का माहौल है. वाराणसी के लोगों ने आज पटाखे फोड़कर द्रौपदी मुर्मू की जीत की खुशी मनाई और उन्हें बधाई दी. वहीं कुछ लोगों ने द्रौपदी मुर्मू की विजय होने एवं उनके अच्छे कार्यकाल के लिए मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में हवन-पूजन किया.

द्रौपदी मुर्मू के उज्वल भविष्य के लिए वाराणसी के लोगों ने किया हवन-पूजन

आदिवासी समाज के लोगों ने ढ़ोल बजाकर जताई खुशी
वाराणसी में आदिवासी समाज के लोगों ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति का चुनाव जीतने पर मिठाइयां बांटकर और ढ़ोल बजाकर खुशी मनाई. आदिवासी बस्ती के लोगों ने ढ़ोल-नगाड़े की थाप पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. आदिवासी मूल की महिला अमरावती देवी ने कहा कि आज हम लोगों के बीच की बेटी को राष्ट्रपति चुना जा रहा है. इस बात को लेकर उन्हें बहुत खुशी है. एक अन्य व्यक्ति मनीष कुमार गौड़ ने कहा कि आज हम लोगों के लिए बहुत ही खास दिन है. इसीलिए हम लोग जश्न मना रहे हैं.

आदिवासी समाज के लोगों ने ढ़ोल बजाकर जताई खुशी

बीजेपी सांसद रीता रीता बहुगुणा जोशी ने की द्रौपदी मुर्मू की तारीफ
गुरुवार को प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी वाराणसी पहुंची. इस मौके पर उन्होंने नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू बहुत ही सौम्य स्वभाव की महिला हैं. वह सौम्यता में दृढ़ता का प्रतीक हैं. रीता बहुगुणा ने कहा कि हमारी यह आदिवासी बहन, उन्होंने कठिन परिस्थितियों से निकलकर अपना स्थान बनाया और पहले विधायक फिर मंत्री और गवर्नर रहीं. अब वह राष्ट्रपति बनने जा रहीं हैं. यह महिलाओं के लिए बड़े ही गर्व की बात है.

इसे पढ़ें- आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, मोदी-नड्डा, शाह, राजनाथ ने मुलाकात कर दी बधाई

Last Updated :Jul 21, 2022, 11:00 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.