ETV Bharat / state

यूपी के कई जिलों के तापमान में लगातार गिरावट, सात दिनों बाद प्रदेश में ठंड बढ़ जाएगी

author img

By

Published : Nov 2, 2022, 9:02 AM IST

उत्तर प्रदेश के कई जिलों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. ऐसे में इस बार सर्दी ने यहां समय से पहले ही दस्तक दे दी है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार करीब सात दिनों बाद उत्तर प्रदेश में ठंड और बढ़ जाएगी. बुधवार सुबह हल्की धुंध छायी रहेगी. अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

a
a

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मौसम परिवर्तन का दौर चल रहा है. प्रदेश के कई जिलों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. ऐसे में इस बार सर्दी ने यहां समय से पहले ही दस्तक दे दी है. सुबह व शाम के समय लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार करीब सात दिनों बाद उत्तर प्रदेश में ठंड और बढ़ जाएगी. बुधवार सुबह हल्की धुंध छायी रहेगी. अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.


उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी जिला मंगलवार को सबसे ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम है. राजधानी लखनऊ का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. कानपुर नगर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. सोनभद्र में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है. रायबरेली में 15 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 15, मुजफ्फरनगर में 15 व मेरठ में 14.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.

यह भी पढ़ें : सीएम योगी ने कहा, हर नगरीय निकाय में गठित होगी सिविल डिफेंस की इकाई

गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वाराणसी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मेरठ में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आगरा में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले दिनों में पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी. इससे ठंड में इजाफा होगा.

यह भी पढ़ें : सीएम योगी ने कहा, नियोजित और सुस्थिर शहरी विकास को बढ़ावा देगी नई टाउनशिप नीति

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.