ETV Bharat / state

बसपा सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

author img

By

Published : Aug 29, 2022, 1:22 PM IST

Updated : Aug 29, 2022, 1:58 PM IST

Etv Bharat
बसपा सुप्रीमो मायावती और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

13:09 August 29

बसपा सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Etv Bharat
बसपा सुप्रमो मायावती का ट्वीट

लखनऊ/दिल्ली: बसपा सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है और राष्ट्रपति बनने पर उन्होंने बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करके यह जानकारी दी. उन्होंने मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट में लिखा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में आज काफी अच्छी मुलाकात हुई. अनुसूचित जनजाति (एसटी) समाज से ताल्लुक रखने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने पर उनसे मिलकर उन्हें औपचारिक तौर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. वो समाज और देश का नाम रौशन करें, यही कामना है.

इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि वैसे तो बीएसपी और अन्य पार्टियों ने भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन्हें अपना समर्थन दिया और वो भारी मतों से विजयी हुईं. लेकिन अगर थोड़ा और सही व सार्थक प्रयास किया गया होता तो वो सर्वसम्मति से यह चुनाव जीतकर एक और नया इतिहास जरूर बनातीं. मायावती ने लिखा कि देश को उनसे बहुत सारी आशाएं है.

यह भी पढ़ें- यूपी BJP अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का लखनऊ में भव्य स्वागत, 10 रूट्स पर डायवर्जन

बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट के जरिए इशारों-इशारों में विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा है. मायावती का मानना है कि अगर विपक्षी दल राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के सामने उम्मीदवार न खड़ा करते तो द्रौपदी मुर्मू जो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनीं है, निर्विरोध चुनी जाती.

यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी की तरह मथुरा में भी होगा वीडियोग्राफी सर्वे, HC का आदेश

Last Updated :Aug 29, 2022, 1:58 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.