ETV Bharat / state

भगवान चित्रगुप्त जयंती का अवकाश रद्द करना भाजपा सरकार का रागद्वेष से प्रभावित निर्णय : अखिलेश यादव

author img

By

Published : Nov 6, 2021, 5:12 PM IST

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव

भगवान चित्रगुप्त जयंती का अवकाश रद्द करने को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को एक बार फिर से निशाने पर लिया है. अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जयंती का अवकाश रद्द करने का बीजेपी का फैसला रागद्वेष से प्रभावित है.

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को एक बार फिर से भाजपा को आड़े हाथों लिया. भाजपा सरकार द्वारा भगवान चित्रगुप्त जयंती का अवकाश रद्द करने को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने कहा है कि भगवान चित्रगुप्त ही मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं. आज भाई दूज के दिन चित्रगुप्त जयंती पर कलम-दवात की पूजा का भी विधान है. पिछली समाजवादी सरकार में भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर घोषित अवकाश को भाजपा सरकार ने रद्द कर दिया है. भाजपा सरकार का यह निर्णय रागद्वेष से प्रभावित है.


दरअसल, शनिवार को भैया दूज और भगवान चित्रगुप्त की जयंती है. इस मौके पर समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर एवं फरीद महफूज किदवई, दीपक रंजन, अच्छे लाल सोनी, हाजी अनवर खां, मीना यादव, धर्मेन्द्र सिंह बबलू, अरुण यादव पूर्व प्रदेश महासचिव यूथ ब्रिगेड, संजय प्रजापति, राम प्रकाश यादव, विजय बहादुर चौधरी, आशुतोष श्रीवास्तव, दिलीप कमलापुरी, अनूप सक्सेना, इन्द्रजीत यादव, संतोष श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, पुनीत निगम, मोहित श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, गुडिया निगम, शरद रिंगल, मोहित निगम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढे़ं-जिन्ना पर रारः फिर बोले अखिलेश, जो कहा था सही कहा था


कुंवर अतीक अहमद बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदीप तिवारी द्वारा लखनऊ के अमीनाबाद निवासी कुंवर अतीक अहमद को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.