ETV Bharat / state

कानपुर एयरपोर्ट से आज से इन शहरों के लिए फ्लाइटें होंगी शुरू

author img

By

Published : Nov 1, 2021, 11:25 AM IST

Updated : Nov 1, 2021, 11:57 AM IST

कानपुर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू
कानपुर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू

कानपुर से आज से इंडिगो और स्पाइसजेट की फ्लाइटें कई शहरों के लिए शुरू होंगी. इसमें हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरू शहर शामिल हैं. इनमें फ्लेक्सी किराया लागू किया गया है.

कानपुर: महानगर से सोमवार से इंडिगो और स्पाइसजेट की फ्लाइटें कई शहरों के लिए शुरू होने जा रही हैं. इसमें हैदराबाद, बेंगलुरू और मुंबई के लिए फ्लाइटें चलेंगी. कानपुर में सबसे पहली फ्लाइट बेंगलुरू की आएगी. इसके बाद हैदराबाद और मुंबई की फ्लाइट कानपुर उतरेगी.


सबसे पहले बेंगलुरू की 180 सीट की फ्लाइट दोपहर 1:15 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट लैंड करेगी. वहीं, 1:45 बजे फिर से यह फ्लाइट बेंगलुरू के लिए रवाना हो जाएगी. बेंगलुरू से कानपुर का किराया आज 5240 रुपये होगा. वहीं, दूसरी फ्लाइट हैदराबाद से 180 सीटर की आज दोपहर 2 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. यहां से दोपहर 2:30 बजे हैदराबाद के लिए फिर से रवाना हो जाएगी. आज का हैदराबाद से कानपुर आने का किराया 3613 रुपये होगा.

यह भी पढ़ें: लखनऊ और वाराणसी समेत 46 रेलवे स्टेशनों को लश्कर-ए-तैयबा ने दी उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई चौकसी

मुंबई की दो फ्लाइटें कानपुर उतरेंगी और कानपुर से मुंबई जाएंगी. मुंबई की पहली फ्लाइट कानपुर 2:55 बजे लैंड करेगी और 3:25 बजे फिर से कानपुर से मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी. वहीं, मुंबई की दूसरी फ्लाइट 3:40 बजे फिर से चकेरी एयरपोर्ट आएगी और 4:10 बजे यहां से मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी. कानपुर से मुंबई के लिए इसका किराया 3698 रुपये होगा.

Last Updated :Nov 1, 2021, 11:57 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.