ETV Bharat / state

कांग्रेस ने किया शक्ति संवाद का आयोजन, महिलाओं में भरा जोश

author img

By

Published : Dec 22, 2021, 7:43 AM IST

महिलाओं में भरा जोश
महिलाओं में भरा जोश

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं. कांग्रेस भी पीछे नहीं है, कांग्रेस ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देकर महिला सशक्तिकरण की बात कर रही है. उसी क्रम में कानपुर महानगर में महिला शक्ति संवाद शुरू हुआ, जहां कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पहुंचे और महिलाओं में जोश भरा.

कानपुर: यूपी में सभी पार्टियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. कांग्रेस भी फ्रंटलाइन में आकर तैयारियों में जुट गई है. इस बार कांग्रेस के द्वारा 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा देकर महिला सशक्तिकरण की बात की जा रही है. इसी क्रम में महिला शक्ति संवाद भी शुरू हुआ है, जहां कैबिनेट मंत्री वर्षा गायकवाड़, महाराष्ट्र सरकार और कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और रागिनी नायक शामिल हुईं.

बता दे कि कानपुर के लाजपत भवन में शक्ति महिला संवाद शुरू किया गया है. जिसमें हजारों महिलाएं मौजूद रहीं. दूर-दूर से आई महिलाओं से कांग्रेसी नेताओं ने संवाद किया. शक्ति महिला संवाद प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस की ओर से चलाये जा रहे हैं. वहीं, महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन कानपुर शहर में भी किया गया.

यह भी पढ़ें- PM Modi in Varanasi : प्रधानमंत्री हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

इस आयोजन में प्रियंका गांधी के स्लोगन 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के तहत कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद किया गया. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की कैबिनेट मंत्री वर्षा गायकवाड, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, रागिनी नायक, सहित अन्य लोग शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाओं से उनकी समस्याओं पर संवाद किया गया गया. साथ ही वर्तनाम सरकार की ओर से महिलाओं के लिए किए जाने वाले दावों और वादों के बारे में उनकी राय ली गई. बता दें कि उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' महिला संवाद कार्यक्रम लाजपत भवन मोतीझील किया गया.


ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.