ETV Bharat / state

जेल में बंद खुशी दुबे का जुंबा डांस, बिकरू कांड में है आरोपी, वीडियो वायरल

author img

By

Published : Apr 19, 2022, 3:10 PM IST

Updated : Apr 19, 2022, 8:00 PM IST

खुशी दुबे का डांस.
खुशी दुबे का डांस.

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिला जेल में बंद खुशी दुबे ने महिला बंदियों के साथ जुंबा डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बिकरू कांड के आरोपी रहे अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे है. अमर दुबे को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था.

कानपुर देहात: यूपी के कानपुर देहात जिला जेल में बंद खुशी दुबे ने महिला बंदियों के साथ जुंबा डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. खुशी दुबे, बिकरू कांड के आरोपी रहे अमर दुबे की पत्नी है जिसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था. बिकरू कांड में आरोपियों की मदद के आरोप में ही खुशी दुबे जेल में बंद है.

जेल में बंद खुशी दुबे का जुंबा डांस.

दरअसल, कानपुर देहात जिला जेल में बंद महिला बंदियों का तनाव दूर करने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए जेल के अंदर योगा टीचर किरन गुप्ता ने 3 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया था. 3 दिनों से लगातार चल रहे इस शिविर में महिला बंदियों के साथ बिकरू कांड में आरोपी खुशी दुबे ने जुंबा डांस किया. खुशी दुबे, अमर दुबे की पत्नी है.

अमर दुबे वही है, जिसने बिकरू गांव में विकास दुबे के साथ मिलकर 8 पुलिस वालों की नृशंस हत्या कर दी थी. इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में वो मारा गया था. खुशी दुबे ने महिला बंदियों को डांस सिखाने की कोशिश भी की. इस दौरान जेल में बंद महिला बंदियों ने योगा के साथ ही जुंबा डांस किया.

योगा टीचर किरन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 3 दिवसीय योग शिविर जिला कारागार में किया. इस दौरान वहां पर बंद खुशी दुबे ने उनसे डांस करने की मांग की, लेकिन उन्होंने योगा का एक पार्ट जुंबा डांस करवाया.

इसे भी पढे़ं- हिंदू समाज पार्टी की अध्यक्ष किरण कमलेश तिवारी ने खुशी दुबे से लोहिया में की मुलाकात

Last Updated :Apr 19, 2022, 8:00 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.