ETV Bharat / state

झांसीः 22 दिसंबर से अखिल भारतीय प्राइज मनी महिला हॉकी टूर्नामेंट

author img

By

Published : Dec 21, 2019, 9:00 PM IST

Etv Bharat
महिला हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन.

यूपी के झांसी में अखिल भारतीय प्राइज मनी महिला हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. यह टूर्नामेंट 22 से 27 दिसंबर तक चलेगा.

झांसी: जिले में अखिल भारतीय प्राइज मनी महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 22 दिसंबर से 27 दिसंबर होगी. प्रतियोगिता में देशभर की 12 महिला हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी. जिला प्रशासन, क्षेत्रीय खेल कार्यालय और हॉकी संघ के सहयोग से ये प्रतियोगिता हो रही है.

महिला हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन.

झांसी मण्डल के कमिश्नर सुभाष चन्द्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है. इसे लीग बेसिस पर किया जा रहा है. टूर्नामेंट का आयोजन एस्टोटर्फ मैदान पर किया जाएगा. टेक्निकल कामों के लिए हॉकी इंडिया के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. सभी मैच एक-एक घण्टे के होंगे, जिनमें पन्द्रह-पन्द्रह मिनट के चार क्वार्टर खेले जाएंगे.

प्रतियोगिता में शामिल टीमें

  • मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी.
  • हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडू.
  • स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर.
  • सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स.
  • स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ.
  • उत्तर पूर्व रेलवे गोरखपुर.
  • हॉकी महाराष्ट्रा.
  • स्टील प्लांट् स्पोर्ट्स बोर्ड.
  • सोनीपत हॉकी एकेडमी.
  • उत्तर रेलवे दिल्ली.
  • सशस्त्र सीमा बल लखनऊ.
  • भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल
Intro:झांसी. अखिल भारतीय प्राइज मनी महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 22 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक होगा। प्रतियोगिता में देश भर से आई 12 महिला हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। जिला प्रशासन, क्षेत्रीय खेल कार्यालय और हॉकी संघ के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है।

Body:प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडू, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ, उत्तर पूर्व रेलवे गोरखपुर, हॉकी महाराष्ट्रा, स्टील प्लांट् स्पोर्ट्स बोर्ड, सोनीपत हॉकी एकेडमी, उत्तर रेलवे दिल्ली, सशस्त्र सीमा बल लखनऊ और भारतीय खेल प्राधिकरण भोपाल की टीमें हिस्सा लेंगी।

Conclusion:झांसी मण्डल के कमिश्नर सुभाष चन्द्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इसे लीग बेसिस पर किया जा रहा है। टूर्नामेंट का आयोजन एस्टोटर्फ मैदान पर किया जाएगा। टेक्निकल कामों के लिए हॉकी इंडिया के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी मैच एक-एक घण्टे के होंगे, जिनमें पन्द्रह-पन्द्रह मिनट के चार क्वार्टर होंगे।

बाइट - सुभाष चन्द्र शर्मा - झांसी मण्डल

लक्ष्मी नारायण शर्मा
झांसी
9454013045



ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.