ETV Bharat / state

महिलाओं के सहारे निषाद पार्टी को मजबूत करने में जुटे संजय निषाद, शुरू किया अभियान

author img

By

Published : Oct 26, 2022, 9:15 PM IST

etv bharat
कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने संगठन में महिला मोर्चा को गठित किया है. महिलाओं को संबोधित करते हुए संजय निषाद ने कहा कि अगर सत्ता में भागीदारी चाहिए, राजनीतिक ताकत बढ़ाना है तो देश की महिलाओं को अपने अधिकारों को समझना होगा.

गोरखपुरः निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने बुधवार की शाम गोरखपुर में एक नई पहल शुरू की. उन्होंने संगठन में महिला मोर्चा को गठित कर प्रदेश के सभी 75 जिलों और 850 ब्लॉकों में महिला संगठन को खड़ा करने के लिए एक टीम को भी रवाना किया.

कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद

पार्टी के पादरी बाजार कार्यालय से महिला मोर्चा के लिए स्थाई तौर पर एक गाड़ी को समर्पित करते हुए डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि, समाज की दबी कुचली महिलाओं को उनके हक और राजनीतिक ताकत के बारे में वह ज्ञान भी दे रहे हैं, उन्हें प्रशिक्षित भी कर रहे हैं. इसके बल पर प्रदेश के विभिन्न ब्लाकों में संगठन को खड़ा करने के लिए आज से वह निकल रही हैं. महिलाओं की यह टीम पूरे मजबूती के साथ काम करेगी.

संजय निषाद ने कहा कि देश का इतिहास गवाह है कि जब-जब देश को सुरक्षा, अंग्रेजों के विरुद्ध बड़ी लड़ाई और सामाजिक क्रांति की जरूरत पड़ी है तो महिलाओं ने विभिन्न रूपों में उसकी अगुवाई किया है. चाहे वह रानी लक्ष्मीबाई रही हों, दुर्गावती देवी रही हों या फिर देवी-देवताओं के प्रतिमान के रूप में मां दुर्गा और लक्ष्मी रही हों. उन्होंने कहा कि महिलाओं को अबला कहना कहीं से उचित नहीं है, क्योंकि महिलाओं ने अपने ताकत, परिश्रम और अजेय होने का ऐतिहासिक प्रमाण दिया है.

उन्होंने अपने समाज की महिलाओं को विधिवत पाठशाला लगाकर प्रशिक्षण और ज्ञानार्जन करने का भी कार्य किया. महिलाओं को संबोधित करते हुए संजय निषाद ने कहा कि अगर सत्ता में भागीदारी चाहिए, राजनीतिक ताकत बढ़ाना है तो देश की 50% महिलाओं जिन्हें आधी आबादी कहा जाता है, उन्हें अपने अधिकारों को समझना होगा. उसके लिए सिर्फ जागना ही नहीं होगा, खड़ा होना होगा. लड़ना होगा और एक एक वोट की कीमत को समझना होगा.

डॉ. निषाद ने कहा कि महिलाओं की और उनके संगठन की मजबूती जहां दल को आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में मजबूती देगा, सफलता देगा. वहीं, भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भी मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ उनका गठबंधन है इसलिए राजनीतिक ताकत और हक के लिए मिलजुल कर लड़ेंगे, और विरोधियों को प्राप्त करेंगे.

पढ़ेंः यूपी की मंत्री ने PM मोदी को बताया भगवान का अवतार, कहा-देश में जो चाहते हैं, वह करा देते...

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.