ETV Bharat / state

तीसरे चरण में फिरोजाबाद की 5 सीटों पर होगा मतदान, जानें हर विधानसभा इलाके की पूरी जानकारी

author img

By

Published : Feb 19, 2022, 10:23 AM IST

फिरोजाबाद जनपद की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में कल 20 फरवरी को मतदान होगा. जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. जिले में कुल 18 लाख 47 हजार मतदाता 53 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. चुनाव शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके इसके लिए जनपद को 16 जोन और 188 सेक्टर में बांटा गया है. 2171 बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा.

फिरोजाबाद  Firozabad latest news  etv bharat up news  UP Assembly Election 2022  Uttar Pradesh Assembly Election 2022  UP Election 2022 Prediction  UP Election Results 2022  UP Election 2022 Opinion Poll  UP 2022 Election Campaign highlights  UP Election 2022 live  UP Election 2022 Prediction  UP Election Results 2022  UP Assembly Elections 2022  फिरोजाबाद की 5 सीटों पर होगा मतदान  Voting will be held in 5 seats of Firozabad  53 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला  बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  फिरोजाबाद सदर विधानसभा  शिकोहाबाद विधानसभा सीट  जसराना विधानसभा सीट  टूंडला विधानसभा सीट  सिरसागंज विधानसभा सीट
फिरोजाबाद Firozabad latest news etv bharat up news UP Assembly Election 2022 Uttar Pradesh Assembly Election 2022 UP Election 2022 Prediction UP Election Results 2022 UP Election 2022 Opinion Poll UP 2022 Election Campaign highlights UP Election 2022 live UP Election 2022 Prediction UP Election Results 2022 UP Assembly Elections 2022 फिरोजाबाद की 5 सीटों पर होगा मतदान Voting will be held in 5 seats of Firozabad 53 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था फिरोजाबाद सदर विधानसभा शिकोहाबाद विधानसभा सीट जसराना विधानसभा सीट टूंडला विधानसभा सीट सिरसागंज विधानसभा सीट

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद जनपद की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में कल 20 फरवरी को मतदान होगा. जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. जिले में कुल 18 लाख 47 हजार मतदाता 53 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. चुनाव शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके इसके लिए जनपद को 16 जोन और 188 सेक्टर में बांटा गया है. 2171 बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा. जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और एसएसपी आशीष तिवारी ने जनपद के सभी वोटर्स से आह्वान किया है कि वह बगैर किसी भय के मतदान करें. फिरोजाबाद सदर विधानसभा सीट से 11, टूंडला से 13, जसराना से 10, सिरसागंज से 11 और शिकोहाबाद से आठ प्रत्याशी मैदान में हैं.

आंकड़ों की बात करें तो पांच जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची के हिसाब से इस बार 18 लाख 47 हजार 183 मतदाता अपना विधायक चुनेंगे. जिनमें से 9 लाख 91 हजार 708 वोटर पुरुष है, जबकि आठ लाख 55 हजार 363 महिला वोटर हैं. अन्य वोटरों की संख्या 115 है. साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में वोटरों की संख्या 16 लाख 99 हजार थी. यानी कि इस बार एक लाख 48 हजार नए वोटर जुड़े हैं. जबकि नवम्बर माह के विशेष अभियान के तहत 41 हजार 51 नए वोटर जुड़े हैं. नए वोटरों में ऐसे युवाओं की संख्या 24 हजार 437 है, यह वोटर 18 से 19 साल के बीच के हैं और पहली बार मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे.

फिरोजाबाद की 5 सीटों पर होगा मतदान
फिरोजाबाद की 5 सीटों पर होगा मतदान

इसे भी पढ़ें - भाजपा सांसद विनोद सोनकर के बिगड़े बोल- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बताया बलात्कारी

जानें विधानसभावार आंकड़े

विधानसभावार आंकड़ों की बात करें तो फिरोजाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटर्स की संख्या 4 लाख 36 हजार 579 है. इसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 2 लाख 34 हजार 343 है, जबकि महिला वोटरों की संख्या 2 लाख 02 हजार 185 है. टूंडला विधानसभा इलाके में कुल वोटरों की संख्या 3 लाख 71 हजार 610 है. जिनमें एक लाख 99 हजार 352 पुरुष और एक लाख 72 हजार 343 महिला मतदाता हैं. जसराना विधनसभा क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या तीन लाख 63 हजार 550 हैं, जिनमें से एक लाख 95 हजार 22 पुरुष मतदाता और एक लाख 68 हजार 511 महिला मतदाता हैं.

वहीं, शिकोहाबाद विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख 55 हजार 763 है. इनमें से एक लाख 72 हजार 170 पुरुष और एक लाख 47 हजार 495 महिला मतदाता हैं. इसके अलावा सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख 19 हजार 681 है. इनमें से एक लाख 72 हजार 170 पुरुष और एक लाख 47 हजार 495 महिला मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिले में 2171 मतदेय स्थल है, जबकि 12 सौ से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

ये हैं प्रमुख दलों के प्रत्याशी

फिरोजाबाद सदर विधानसभा सीट

  • मनीष असीजा - भाजपा
  • सफुर्रह्मान - सपा
  • साजिया अजीम - बसपा
  • संदीप तिवारी - कांग्रेस

शिकोहाबाद विधानसभा सीट

  • ओम प्रकाश वर्मा - भाजपा
  • डॉ. मुकेश वर्मा - सपा
  • डॉ. अनिल यादव - बसपा
  • शशि शर्मा - कांग्रेस

जसराना विधानसभा सीट

  • मानवेन्द्र सिंह लोधी - भाजपा
  • सचिन यादव - सपा
  • सूर्य प्रताप सिंह - बसपा
  • विजय नाथ वर्मा - कांग्रेस

टूंडला विधानसभा सीट

  • प्रेम पाल सिंह धनगर - भाजपा
  • राकेश बाबू - सपा
  • अमर सिंह - बसपा
  • श्रीमती योगेश दिवाकर - कांग्रेस

सिरसागंज विधानसभा सीट

  • हरिओम यादव - भाजपा
  • सर्वेश यादव - सपा
  • पंकज मिश्रा - बसपा
  • प्रतिमा पाल - कांग्रेस

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.