ETV Bharat / state

सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

author img

By

Published : Nov 22, 2020, 3:47 PM IST

Updated : Nov 22, 2020, 4:27 PM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन इटावा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया. रामगोपाल यादव के पौत्र कार्तिकेय यादव ने केट काटकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

मुलायम सिंह यादव का मनाया गया जन्मदिन.
मुलायम सिंह यादव का मनाया गया जन्मदिन.

इटावा: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन इटावा में जगह-जगह धूमधाम से मनाया गया. मुख्य कार्यक्रम समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पौत्र कार्तिकेय यादव ने केट काटकर कार्यकर्ताओं के साथ मनाया.

सपा के जिला कार्यालय सिविल लाइन में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और प्रो. रामगोपाल यादव के पौत्र कार्तिकेय यादव ने नेताजी के जन्मदिन पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया. इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. कार्तिकेय यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नेताजी का जन्मदिन हम सभी कार्यकर्ता गरीब बच्चों और असहाय लोगों को मिठाई बांटकर मना रहे हैं.

नेताजी का जन्मदिन जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के आवास पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया. युवा समाजवादी नेता सचिन यादव और आशीष राजपूत ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया. सचिन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नेताजी एक रोल मॉडल हैं. उनसे हमें सीख लेनी चाहिए. उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव का बड़ा एलान, 2022 में किसी बड़े दल से गठबंधन नहीं

Last Updated : Nov 22, 2020, 4:27 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.