ETV Bharat / state

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी नहीं एक दल है :स्वतंत्र देव सिंह

author img

By

Published : Feb 7, 2022, 6:43 PM IST

etv bharat
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

बरेली की नवाबगंज विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जहां डोर टू डोर प्रचार किया.उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि 300 सीटों से ज्यादा जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे.

बरेली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने के लिए पार्टी के बड़े नेता जगह-जगह जाकर चुनावी सभाओं के साथ डोर टू डोर प्रचार भी कर रहे हैं. ऐसे में बरेली की नवाबगंज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जहां डोर टू डोर प्रचार किया तो वहीं, सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए फिर से सरकार बनाने की बात कही और कांग्रेस समाजवादी पार्टी को पार्टी ना कहते हुए एक दल बताया.

उत्तर प्रदेश के नवाबगंज विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के प्रत्याशी एमपी आर्य के समर्थन में प्रभावी मतदाता सम्मेलन किया गया. इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की. इसके साथ प्रदेश अध्यक्ष ने घर-घर जाकर जनसम्पर्क भी किया.

इसे भी पढ़ेंः UP Election 2022 को लेकर बोले स्वतंत्र देव सिंह, कहाः प्रदेश में स्थापित करना है रामराज्य

बरेली के नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों के लिए योजनाएं चलाई. गरीबों के लिए बहुत काम किया है. हम सब जनता के बीच जा रहे हैं. जनता के अंदर एक उत्साह है. मोदी और योगी के प्रति लगन है और उसी के चलते हम फिर से 300 सीटों से ज्यादा जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे.


इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह के महिला विरोधी योगी और मोदी को बताने के सवाल पर स्वतंत्र देव सिंह ने हंसते हुए जवाब दिया कि यह उन्हीं से पूछे. साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को पार्टी ना बता कर बल्कि एक दल बताते हुए परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.