ETV Bharat / state

पहले चरण से ही साफ, भाजपा का सूबे में होगा सफायाः अखिलेश

author img

By

Published : Feb 11, 2022, 7:35 AM IST

Updated : Feb 11, 2022, 12:28 PM IST

बरेली में मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सूबे की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान से ही यह स्पष्ट हो गया है कि जो परिणाम 10 मार्च को आना था वो आज ही आ गया है. सूबे में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने आगे कहा भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है, वो उतना बड़ा झूठ बोलता है.

Bareilly latest news  etv bharat up news  UP Assembly Election 2022  Uttar Pradesh Assembly Election 2022  UP Election 2022 Prediction  UP Election Results 2022  UP Election 2022 Opinion Poll  UP 2022 Election Campaign highlights  UP Election 2022 live  UP Election 2022 Prediction  UP Election Results 2022  UP Election 2022 Opinion Poll  भाजपा का सूबे में होगा सफाया  पहले चरण से ही साफ  Akhilesh Yadav says  from the first phase itself  elimination of BJP from UP is decided  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  भाजपा की रैली-थैली सब फेल  भाजपा के घोषणापत्र पर टिप्पणी  तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली

बरेली: बरेली में मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सूबे की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान से ही यह स्पष्ट हो गया है कि जो परिणाम 10 मार्च को आना था वो आज ही आ गया है. सूबे में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने आगे कहा भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है, वो उतना बड़ा झूठ बोलता है. भाजपा की सरकार ने प्रदेश को जिल्लत और किल्लत के सिवा कुछ नहीं दिया है. खैर, यहां अब भाजपा की रैली-थैली सब फेल हो चुकी है.

दरअसल, गुरुवार को बरेली आए अखिलेश यादव ने भाजपा के घोषणापत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले उन्हें अपने पुराने घोषणापत्र पर दो मिनट का मौन धारण करना चाहिए. वह घोषणाएं लेकर आए हैं और हम योजनाएं लेकर आए हैं. सपा सरकार में जो 100 पुलिस डायल की व्यवस्था की गई थी, उसे भाजपा सरकार ने 112 में बदलकर कबाड़ा कर दिया. सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार आने के बाद हम और गाड़ियां खरीदेंगे और उसका रिस्पांस टाइम भी ठीक करेंगे. तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का बजट बढ़ाया जाएगा. बाइक वालों को एक लीटर पेट्रोल मुफ्त मिलेगा. अकेले आईटी सेक्टर में हम 22 लाख रोजगार देंगे. उन्होंने गठबंधन की 400 सीटें आने का दावा किया.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

इसे भी पढ़ें - UP Election 2022: बाहुबली मुख्तार अंसारी ने पकड़ा राजभर का हाथ, SBSP से चुनावी मैदान में

भाजपा में बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं, छोटे नेता छोटा

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता दुष्प्रचार फैलाने में सबसे आगे हैं. इस पार्टी में झूठ बोलने की होड़ लगती है. छोटा नेता छोटा झूठ और बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है. तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के एक बड़े नेता ने छोटे नेता को पैदल कर दिया तो उसने नाराज होकर अपने एक डिप्टी सीएम को स्टूल मंत्री बना दिया.

कानून तोड़ने वाले हमें वोट न दें

कानून-व्यवस्था के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह पहली बात तो सभी से यह कहना चाहते हैं कि उनकी सरकार में कानून-व्यवस्था बेहतर थी. भाजपा दुष्प्रचार कर रही है. दूसरी बात जो लोग कानून तोड़ना चाहते हैं, वे हमारी पार्टी को वोट न दें.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

Last Updated : Feb 11, 2022, 12:28 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.