ETV Bharat / state

आजमगढ़ महोत्सवः कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने CAA को देश के लिए जरूरी बताया

author img

By

Published : Dec 19, 2019, 11:01 PM IST

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ महोत्सव में कवयित्री अनामिका जैन अंबर पहुंचीं. उन्होंने कहा कि CAA देश के लिए बहुत जरूरी है. साथ ही लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने की बात कही.

Etv Bharat
कवयित्री अनामिका जैन अंबर.

आजमगढ़: आजमगढ़ महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने कवयित्री अनामिका जैन अंबर पहुंचीं. उन्होंने अपनी कविता से जनता का भरपूर मनोरंजन किया. कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने कहा कि जिस तरह से देश के हालात चल रहे हैं, उसके बाद भी आजमगढ़ महोत्सव का आयोजन किया गया. यह खुशी की बात है.

आजमगढ़ महोत्सव में पहुंचीं कवयित्री अनामिका जैन अंबर.

CAA बहुत जरूरी
अनामिका जैन ने कहा कि वह आजमगढ़ कई बार आ चुकी हैं. यहां के श्रोता भी बहुत अच्छे हैं. उन्होंने कहा कि CAA देश के लिए बहुत जरूरी है. जिस तरह से नागरिक संशोधन कानून के लिए देश और प्रदेश में प्रदर्शन हो रहे हैं. मैं उसकी निंदा करती हूं.

कवयित्री जैन ने रेप की घटनाओं पर कहा कि इंटरनेट का दुरुपयोग हो रहा है. उन्होंने लड़कियों को चट्टान बन जाने की नसीहत देते हुए कहा कि लड़कियां ऐसी चट्टान बनना चाहिए, जिनसे तूफान भी बचकर चले.

Intro:anchor: ( एक्सक्लूसिव)। आजमगढ़। आजमगढ़ महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने पहुंची कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने एक से बढ़कर एक कविता पाठ कर कर आजमगढ़ जनता का भरपूर मनोरंजन किया। अनामिका जैन ने देश प्रेम व श्रृंगार रस की कविताएं सुनाकर आजमगढ़ के श्रोताओं को सराबोर कर दिया।


Body:वीओ: 1 ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए कवयित्री अनामिका जैन अंबर आजमगढ़ जनपद वासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि जिस तरह से देश के हालात चल रहे हैं उसके बाद भी जिस तरह से आजमगढ़ जनपद में महोत्सव आयोजित किया गया निश्चित रूप से खुशी की बात है। अनामिका जैन का कहना है कि आजमगढ़ जनपद कई बार आ चुकी हूं और आजमगढ़ जनपद बहुत अच्छा लगता है आजमगढ़ जनपद के श्रोता भी बहुत अच्छे हैं और इस बार भी मुझे अच्छा सुनेंगे। एनआरसी के मुद्दे पर लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के सवाल पर कवित्री अनामिका जैन अंबर का कहना है कि नागरिक संशोधन बिल को देश के लिए बहुत जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि लगातार जिस तरह से नागरिक संशोधन बिल के लिए देश और प्रदेश में प्रदर्शन हो रहा है मैं उसकी निंदा करती हूं उन्होंने देश के लिए नागरिक संशोधन बिल को बहुत जरूरी बताया। लगातार देश व प्रदेश में बढ़ रही रेप की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से नेट का दुरुपयोग हो रहा है इसे बंद किया जाना चाहिए इसके साथ ही पोर्नसाइड भी बंद हो और लड़कियों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि अब वह समय नहीं कि वह किसी किस से कहें कि उनका चीर बढ़ाएं। कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने लड़कियों को चट्टान बन जाने की नसीहत देते हुए कहा कि लड़कियां ऐसी चट्टान बने जिनसे तूफान भी बचकर चलें।


Conclusion:बाइट: अनामिका जैन अंबर कवयित्री
अजय कुमार मिश्र आजमगढ़ 9453766900

बताते चलें कि आजमगढ़ जनपद में तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित किया गया था और इस महोत्सव में हिस्सा लेने बड़ी संख्या में कला संस्कृति फिल्म जगत के कलाकारों ने प्रतिभाग कर आजमगढ़ की जनता का मनोरंजन किया।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.