ETV Bharat / state

रामनगरी में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा 14 सितंबर को, मनीष सिसोदिया भी होंगे शामिल

author img

By

Published : Aug 24, 2021, 7:12 PM IST

aam aadmi party tiranga yatra on 14 september in ayodhya
aam aadmi party tiranga yatra on 14 september in ayodhya

रामनगरी के जरिए पूरे प्रदेश में एक संदेश देने के लिए आप 14 सितंबर को रामनगरी में तिरंगा यात्रा निकालेगी. आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह शरीक होंगे.

अयोध्या: प्रदेश में साल 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अलग-अलग आयोजनों के जरिये जनता में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे है. ऐसे में दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी भी पीछे नहीं दिख रही है. यूपी में तिरंगा यात्रा के जरिये आप अपने जनाधार को मजबूत करने में जुटी है. अयोध्या के जरिये पूरे प्रदेश में एक संदेश देने के लिए 14 सितंबर को आम आदमी पार्टी रामनगरी में तिरंगा यात्रा निकालेगी.

तिरंगा यात्रा के बारे में जानकारी देते आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह शामिल होंगे. ये तिरंगा यात्रा अयोध्या में ऐतिहासिक होगी. यह तिरंगा यात्रा गुलाब बाड़ी के मैदान से शुरू होगी और शहर के बीचोबीच से होते हुए गांधी पार्क तक जाएगी. आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि इस यात्रा में करीब 10 हजार लोग शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- यूपी की राजनीति: दूसरे राज्यों में 'हीरो', वह दल यहां साबित हो रहे 'जीरो'

अयोध्या में 14 सितंबर की आम आदमी पार्टी की इस तिरंगा यात्रा के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को 10 हजार लोग जुटाने का लक्ष्य दिया गया है. आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालकर आम आदमी पार्टी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करेगी.

ये भी पढ़ें- चार जिलों में बिछड़ों को अपनों से मिलाने के लिए शुरू हुआ तलाश अभियान

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रवाद की अवधारणा को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी और बताएगी कि गरीब आदमी की झोपड़ी में 24 घंटे उजाला होना चाहिये. उसको फ्री में बिजली मिले. लोगों को फ्री में बेहतर शिक्षा और चिकित्सा मिले. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान मिले. जनपद में 23 सितम्बर तक धारा 144 लागू है, इसको लेकर आम आदमी पार्टी जिला प्रशासन से तिरंगा यात्रा निकलने की अनुमति लेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.