ETV Bharat / state

तीर्थ बटेश्वर में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों के मोक्ष के लिए यमुना नदी में किया दीपदान

author img

By

Published : Nov 19, 2021, 8:08 AM IST

तीर्थ बटेश्वर में उमड़े श्रद्धालु
तीर्थ बटेश्वर में उमड़े श्रद्धालु

जनपद के तीर्थ धाम बटेश्वर में बैकुंठ चौदस पर गुरुवार को भारी संख्या में दूर दराज से पहुंचे लोगों ने अपने पूर्वजों की मोक्ष के लिए यमुना नदी किनारे दीपदान किया. भगवान से अपने पूर्वजों की प्रार्थना की इस दौरान सैकड़ों दीपकों से यमुना के घाट झिलमिला उठे.

आगरा: उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ धाम बटेश्वर में कार्तिक मास में हर वर्ष लगने वाले लोक मेला का आयोजन किया जाता है. लोक मेला आयोजन का लोगों को इंतजार रहता है. जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ लोगों को अपनी संस्कृति देखने को मिलती है. वहीं इसी मेले के दौरान कार्तिक मास में पूर्णमासी से एक दिन पूर्व चौदस के दिन अपने पूर्वजों की मुक्ति हेतु दूरदराज से पहुंचने वाले लोग यमुना नदी में स्नान करके विधि विधान से यमुना नदी किनारे दीपदान करते हैं.

बता दें कि कार्तिक माह की चौदस को बैकुंठ चौदस भी कहा जाता है. बुधवार और गुरुवार को दो दिन चौदस पर्व होने पर दोनों दिन लोगों ने यमुना किनारे दीपदान किया. मान्यता है कि पूर्वजों के मोक्ष के लिए कार्तिक माह की चौदस को बटेश्वर में यमुना किनारे दीपदान करने से साल भर में प्राण त्यागने वाले पूर्वजों के लिए विष्णु भगवान के बैकुंठ धाम के द्वार खुल जाते हैं और ईश्वर भगवान की कृपा से उन्हें मोक्ष मिल जाता है. इसलिए बटेश्वर मेला उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, आदि राज्यों से लोग भारी संख्या में तीर्थ धाम पहुंचते हैं. बैकुंठ चौदस पर अपने पूर्वजों की मुक्ति हेतु दीपदान करते हैं.

तीर्थ बटेश्वर में उमड़े श्रद्धालु
तीर्थ बटेश्वर में उमड़े श्रद्धालु

यह भी पढ़ें- देव दीपावली इफेक्ट : काशी के पर्यटन कारोबार को संजीवनी, इस महीने 1000 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद

जहां गुरुवार की देर शाम सैकड़ों की संख्या में बटेश्वर धाम पहुंचे लोगों ने विधि विधान से यमुना किनारे दीपदान किया. यमुना नदी में बहते दीपक और घाटों पर जलते हुए दीपक से यमुना किनारे घाट झिलमिला उठे. चारों तरफ रोशनी से क्षेत्र प्रकाशमय दिखाई दे रहा था. वहीं सुरक्षा की दृष्टि से बटेश्वर के यमुना घाटों पर पूरी तरह से पुलिस फोर्स तैनात रहा.

तीर्थ बटेश्वर में उमड़े श्रद्धालु
तीर्थ बटेश्वर में उमड़े श्रद्धालु



दो दिन हुआ दीपदान


तीर्थ धाम बटेश्वर में बैकुंठ चौदस पर दो दिन दीपदान कार्यक्रम हुआ दूरदराज से तीर्थ धाम बटेश्वर में पहुंचे सैकड़ों लोगों ने अपने पूर्वजों की मोक्ष के लिए यमुना नदी किनारे घाटों पर विधिवत दीपदान किया. बुधवार और गुरुवार को दो दिन चौदस होने से लोगों ने दोनों दिन दीपदान किया. वहीं दूर दराज से पहुंचे सैकड़ों की संख्या में लोगों ने तीर्थ धाम बटेश्वर में ही डेरा डाल रखा है. शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर शाही स्नान होगा. जहां लोग भगवान भोले पर जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना करेंगे.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.