ETV Bharat / state

ताजमहल के पास यमुना की तलहटी में सफाई से पहले यूं फैलाया गया कचरा, देखें वीडियो

author img

By

Published : Jun 29, 2022, 11:16 AM IST

ताजमहल.
ताजमहल.

आगरा स्थित ताजमहल के पीछे दशहरा घाट के पास यमुना की तलहटी में चलाए जा रहे प्लास्टिक के खिलाफ अभियान से पहले सफाई कर्मचारी कचरा फैलाने में जुट गए. सफाई कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों की इस करतूत का वीडियो बना तो गलती मानने की बजाय वे खुद हड़काने लगे.

आगरा: ताजमहल के पीछे दशहरा घाट के पास यमुना की तलहटी में चलाए जा रहे प्लास्टिक के खिलाफ अभियान से पहले सफाई कर्मचारी कचरा फैलाने में लग गए. सफाई कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों की करतूत का वीडियो बना तो गलती मानने की बजाय, खुद हड़काने लगे. क्योंकि, यही कचरा यमुना की तलहटी से प्लास्टिक के खिलाफ अभियान में आए अतिथियों से उठवाना है.

वीडियो में देखें कैसे ताजमहल के पास फैलाया गया कचरा.

प्लास्टिक के खिलाफ अभियान से इस तरह से कचरा फैलाने का वीडियो नगर निगम अधिकारियों की मानसिकता पर सवाल उठा रहा है तो ऐसे में कैसे यमुना की सफाई होगी और प्लास्टिक मुक्त आगरा और भारत बनेगा.

दरअसल, बीते दिनों मणिपुर की पर्यावरण प्रेमी 10 वर्षीय लिसीप्रिया कंगुजाम ने ताजमहल के पीछे यमुना नदी में फैले प्लास्टिक कचरे के साथ अपनी फोटो 21 जून को ट्वीट की थी. अपने हाथ में ली दफ्ती पर सैड इमोजी के साथ लिखा था कि, 'बिहाइंड द ब्यूटी ऑफ ताजमहल'. इस ट्वीट के ट्रैंड होने से नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खुली तो अधिकारी हरकत में आए और दशहरा घाट पर सफाई कार्य कर रही फर्म पर जुर्माना लगाने के साथ ही ताजमहल के पीछे दशहरा घाट पर यमुना की तलहटी में सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरा और अन्य कचरा साफ किया.

इसे भी पढे़ं- पर्यावरण प्रेमी लिसीप्रिया कंगुजाम के ट्वीट से नगर निगम ने लिया सबक, आज से शुरू होगा प्लास्टिक के खिलाफ अभियान

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.